• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

सुल्तानपुर में महंगा, बलरामपुर में सस्ता दूध खरीद रही श्वेतधारा डेयरी किसानों में नाराजगी

News Desk

ByNews Desk

Nov 10, 2025
Img 20241022 064005

 

भेदभावपूर्ण नीति से भड़के पशुपालक, बोले कंपनी किसानों का कर रही शोषण

न्यूज़ नेटवर्क।
बलरामपुर। जिले के पशुपालकों ने श्वेतधारा डेयरी कंपनी पर भेदभावपूर्ण नीति अपनाने और किसानों का आर्थिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि कंपनी बलरामपुर में दूध सस्ते दाम पर खरीद रही है, जबकि सुल्तानपुर जिले में उसी दूध को अधिक दर पर खरीदकर खुलेआम भेदभाव कर रही है।

जानकारी के अनुसार, श्वेतधारा डेयरी बलरामपुर में 50 से 51 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध खरीद रही है, जबकि सुल्तानपुर जिले में यही दर 55 से 56 रुपये प्रति लीटर तक पहुंची हुई है। इस अंतर ने स्थानीय पशुपालकों में आक्रोश फैला दिया है। किसानों का कहना है कि यह अंतर न केवल अनुचित है, बल्कि किसानों के परिश्रम का अपमान भी है।

पशुपालक राकेश यादव, अजय कुमार और राजेंद्र प्रसाद ने विभागीय अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि डेयरी कंपनी की यह नीति किसानों के साथ घोर अन्याय है। उन्होंने कहा कि महंगाई, पशु चारे के बढ़े दाम और देखभाल के बढ़ते खर्च को देखते हुए वर्तमान दरें लागत भी नहीं निकाल पा रही हैं।

किसानों का आरोप है कि एक ओर प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की योजनाएं चला रही है, वहीं निजी डेयरी कंपनियां किसानों के हक पर डाका डाल रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि दूध की खरीद दरों में शीघ्र संशोधन नहीं किया गया, तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

इस संबंध में जब श्वेतधारा डेयरी के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका।किसानों का कहना है कि यदि सरकार और विभाग ने जल्द हस्तक्षेप नहीं किया, तो बलरामपुर के दुग्ध व्यवसाय पर गंभीर संकट खड़ा हो सकता है।

Related posts:

खंभे और लाइन हटाने के लिए सात करोड़ दबाए बैठा पावर कॉर्पोरेशन

न्यूज़ नेटवर...
Friday November 7, 2025

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बने मुसीबत

  न्...
Friday November 7, 2025

कैसे चले घर का खर्च तीन महीने से नहीं मिला मानदेय

  रा...
Saturday November 1, 2025

खराब दी जा रही बालिका मैत्री किट विधायक ने जताई नाराजगी

न्यूज डेस्क।...
Friday October 31, 2025

एनटीपीसी को बंद करना पड़ा दो यूनिटें पढ़ें पूरी खबर

  रा...
Wednesday October 29, 2025

पूजा अर्चना के बीच उभरा खतरनाक नजारा, महिलाओं में मची अफरा-तफरी

रायबरेली। शह...
Tuesday October 28, 2025

सड़क ग्रामीणों ने दिया धरना, रोड बनवाने के लिए की मांग

रायबरेली । ड...
Sunday October 26, 2025

सुविधाएं न होने से बीरान है राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र के इस नगर का औद्योगिक क्षेत्र

लालगंज (रायब...
Friday October 24, 2025

केतनपुर में फैल रहा संक्रामक रोग

खीरो(रायबरेल...
Thursday May 15, 2025