• Sun. Nov 9th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

सीएम योगी पर टिप्पणी करने वाला सीएमएस सस्पेंड

News Desk

ByNews Desk

Oct 28, 2025
suspended सीएम योगी पर टिप्पणी करने वाला सीएमएस सस्पेंड

न्यूज डेस्क। सुल्तानपुर जनपद के बिरसिंहपुर 100 बेड अस्पताल के प्रभारी सीएमएस भास्कर के खिलाफ सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है और अपर निदेशक चिकित्सा एवं परिवार कल्याण अयोध्या मंडल कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष शोभनाथ यादव ने तहरीर में आरोप लगाया कि हाल ही में कुछ राजनीतिक दलों के लोग विरसिंहपुर अस्पताल गए थे। वहां उन्होंने डॉक्टरों की अनुपस्थिति और दवाओं की कमी जैसी गड़बड़ियों को लेकर सीएमएस भास्कर से सवाल किए।

 

आरोप है कि जब शिकायतकर्ताओं ने सीएमओ और सीएमएस के खिलाफ शिकायत करने और उनके लापता होने के पोस्टर लगाकर पुतला फूंकने की बात कही, तो सीएमएस भास्कर प्रसाद ने कहा कि वे सीएमओ और उनका पुतला न फूंकें, बल्कि मुख्यमंत्री और सरकार का पुतला फूंकें। उन पर सार्वजनिक रूप से सरकार और मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने का आरोप है।

 

शिकायत में यह भी कहा गया है कि सीएमएस ने सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ कुछ अपशब्द भी कहे, जो धीमी आवाज में होने के कारण वीडियो में रिकॉर्ड नहीं हो पाए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related posts:

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025

स्नातक वर्ग 2025 और एन.आई.एफ.टी. के 40 वर्षों की रचनात्मक उत्कृष्टता का उत्सव

रायबरेली।  व...
Saturday November 8, 2025

विद्यालय निमार्ण का ठेका दिलाने के बहाने ठगे 50 हजार

  न्...
Friday November 7, 2025

पेंशन भोगी अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराना करें सुनिश...

पेंशन भोगी अ...
Friday November 7, 2025

घायल युवक के उपचार में वानर सेना की मुहिम लाई रंग, मदद के लिए बढ़े हाथ

न्यूज़ डेस्क...
Friday November 7, 2025

एमपी एमएलए कोर्ट का फैसला, दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती फरार घोषित

  न्...
Friday November 7, 2025

बीएलओ घर-घर जाकर देंगे गणना प्रपत्र, यूपी में 1.62 लाख बीएलओ की तैनाती

न्यूज डेस्क।...
Thursday November 6, 2025

हटिया मेले में महिलाओं ने की खरीदारी , झूले का लिया आनंद

न्यूज डेस्...
Thursday November 6, 2025