• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

सास ससुर व देवरानी को बनाया मनरेगा श्रमिक डीएम से शिकायत

News Desk

ByNews Desk

Jun 4, 2025
Img 20241023 063934

रायबरेली: दीनशाह गौरा के बिन्नवा ग्राम पंचायत में 80 वर्ष के श्रमिक काम कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह श्रमिक ग्राम प्रधान ने सास, ससुर हैं। यही नहीं शिकायत कर्ता का कहना है कि देवरानी आशा बहू के पद पर कार्यरत हैं, लेकिन वह मनरेगा में श्रमिक हैं। उनके भी खाते में पैसा भेजा जा रहा है। मामले की शिकायत डीएम से होने के बाद ब्लाक कार्यालय में खलबली मची गई है।

गांव के पुष्पेंद्र मौर्य और सूरज सिंह ने डीएम व डीपीआरओ को शिकायती पत्र देकर बताया कि ग्राम प्रधान राजेश्वरी हैं, लेकिन ग्राम पंचायत का काम उनके पति समर बहादुर देखते हैं। आरोप है ग्राम प्रधान के बुजुर्ग सास, ससुर की उम्र करीब 80 साल है, लेकिन कागज पर वह 2023 से मनरेगा में काम कर रहे हैं। उनकी मजदूरी बैंक खाते में भेजी जा रही है। यही नहीं ग्राम प्रधान की देवरानी आशा कार्यकर्ता हैं। इसके बावजूद वह मनरेगा में कामगार हैं। जिलाधिकारी से शिकायत के बाद ब्लाक कार्यालय में अफरातफरी मच गई है। डीएम ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।

पूर्व में भी भ्रष्टाचार की हुई है शिकायत
ग्रामीण सूरज सिंह का कहना है 28 दिसंबर 2023 को डीएम को एक प्रार्थना पत्रत्र देकर एक निजी विद्यालय के शिक्षक को मनरेगा में श्रमिक बनाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। मामले की जांच में आरोप सही मिले। शिक्षक के बैंक खाते में 39 दिन की 8200 रुपये से अधिक की मजदूरी भेजी गई थी लेकिन अभी तक काेई कार्रवाई नहीं की गई। खंड विकास अधिकारी अशोक सचान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Related posts:

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025

दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लहूलुहान, हालत गंभीर

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

साथी के साथ बाइक से खाना खाने ढाबा जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

बदमाशों ने युवक को मारी गोली हालत गंभीर

  न्यू...
Saturday November 8, 2025