• Sun. Nov 9th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

साऊदी अरब में रायबरेली के युवक को सुनाई गई सजा

News Desk

ByNews Desk

Oct 27, 2025
IMG 20251026 180755 साऊदी अरब में रायबरेली के युवक को सुनाई गई सजा

न्यूज डेस्क।
रायबरेली । सऊदी अरब में काम करने गए महराजगंज के युवक को रियाद में गिरफ्तार कर लिया है। सऊदी अरब की ज्यूडिशियरी ने युवक को तीन साल की सजा और 18 लाख भारतीय रुपये का जुर्माना लगाया है। युवक पर आरोप है कि वह सऊदी अरब से भागकर यमन जा रहा था। पीड़ित के परिजनों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है।

चंदापुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी विंध्या प्रसाद खेती करते हैं। उनका तीसरे नंबर का बेटा राजीव कमाने के लिए विदेश जाना चाहता था। राजीव और उसके पिता विंध्या ने रिश्तेदारों से कर्ज लेकर वीजा-पासपोर्ट बनवाए। सऊदी अरब जाने के लिए एजेंट ढूंढा। एजेंट ने राजीव को 2023 में सउदी अरब के रियाद में पानी का टैंकर चलाने के लिए भेजा।

 

राजीव के पिता विंध्या ने बताया कि जब राजीव वहां पहुंचा तो उसे कचरा गाड़ी चलाने के काम पर लगा दिया। राजीव ने 6 महीने कर कचरा उठाने वाले ट्रेलर पर काम किया। एक दिन उसका फोन आया कि यहां उससे काम कराया जाता है, लेकिन उसे खाना पीना नहीं दिया जाता। उसे प्रताड़ित किया जाता है। इसके बाद उसका फोन आना बंद हो गया। 6 महीनों तक कोई फोन नहीं आया। घर में सभी लोग परेशान हो गए।

 

एक दिन अचानक फिर से फोन आया। फोन पर दूसरी तरफ राजीव था। राजीव ने रोते हुए बताया कि वह भूखे-प्यासे काम करने से परेशान हो गया था। इसलिए वह काम छोड़कर वहां से भागने के लिए यमन बॉर्डर पर गया था। यहां पर उसे पुलिस ने पकड़ लिया।

 

उसपर देश छोड़कर भागने और नियम के विरुद्ध बॉर्डर पार करने के जुर्म में उसपर तीन साल की सजा और 18 लाख भारतीय रुपए जुर्माना लगाया है।

Related posts:

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025

स्नातक वर्ग 2025 और एन.आई.एफ.टी. के 40 वर्षों की रचनात्मक उत्कृष्टता का उत्सव

रायबरेली।  व...
Saturday November 8, 2025

विद्यालय निमार्ण का ठेका दिलाने के बहाने ठगे 50 हजार

  न्...
Friday November 7, 2025

पेंशन भोगी अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराना करें सुनिश...

पेंशन भोगी अ...
Friday November 7, 2025

घायल युवक के उपचार में वानर सेना की मुहिम लाई रंग, मदद के लिए बढ़े हाथ

न्यूज़ डेस्क...
Friday November 7, 2025

एमपी एमएलए कोर्ट का फैसला, दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती फरार घोषित

  न्...
Friday November 7, 2025

बीएलओ घर-घर जाकर देंगे गणना प्रपत्र, यूपी में 1.62 लाख बीएलओ की तैनाती

न्यूज डेस्क।...
Thursday November 6, 2025

हटिया मेले में महिलाओं ने की खरीदारी , झूले का लिया आनंद

न्यूज डेस्...
Thursday November 6, 2025