रायबरेली।सलोन क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच की लड़ाई का एक खौफनाक अंजाम सामने आया है।यहां पर एक विवाहिता को घरेलू हिंसा में लगी चोटों के बाद मायके पक्ष के लोगो ने अस्पताल में भर्ती करवाया।विवाहिता के गले पर फंदे का निशान और गम्भीर चोट से लगता है उसे ससुराल में बेइंतहा प्रताड़ना दी गई। डॉक्टर ने हालत नाजुक करार देकर जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।
सिरसिरा गांव निवासी पुल्लु ने अपनी भतीजी की शादी औटहिया निवासी प्रांशु पुत्र लालजी के साथ कि थी।आरोपी है कि सुबह विवाहिता के पति ने मायके फोनकर बताया कि थोड़ा लड़ाई झड़गा हुआ है।आकर अपनी बेटी ले जाओ।
विवाहिता के चाचा ने बताया कि जब वो बेटी के ससुराल पहुँचे तो बेटी बदहवास अवस्था मे पड़ी मिली थी। गले पर फंदे का निशान है। परिजनों ने बताया कि शरीर मे चोट के साथ बेटी बेहोश थी।जिसे तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
होश में आने के बाद विवाहिता ने बताया कि उसके पति ने उसे बड़ी बेहरमी से मारा पीटा है।ससुराल वाले भी कुछ नही बोले,बेल्ट और हाथों से इतना पीटा की दर्द नही बर्दास्त हो पा रहा है।
डॉक्टर सतेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मेडिकल के लिए लाया गया था।विवाहिता को अंदुरुनी चोटों के साथ उसे अन्य चोटे भी है।गले मे किसी चीज का निशान है।हालत देखकर जिला अस्पताल रिफर किया गया है।
कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है।दोनों पक्षो को थाने पर बुलाया गया है।