• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

समय के साथ चलने पर मिलता है आनंद

News Desk

ByNews Desk

Dec 6, 2024
Img 20241025 Wa0057

नागेश त्रिवेदी रायबरेली
सन्त निरंकारी आश्रम में शुक्रवार को सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बहन रेखा पांडे ने कहा कि निश्चल भाव से प्रभु की भक्ति करने पर दुनिया के सब सुख मिलते हैं। माया का रंग चढ़ते ही परिवर्तन का दौर शुरू हो जाता है। माया के अभिमान से बचना ही सच्ची भक्ति है।

अगर हमें सदा सुखी रहना है। तो गुरु की शरण में जाना होगा । परमात्मा से जुड़कर के हम अपने जीवन को सुखी और आन्नदित बना सकते हैं। हर व्यक्ति नाशवान वस्तु से प्यार करता है। जिसने दुनिया बनाई उसे भूल बैठा है। जिसकी वजह से जन्म मरण के बंधनों में उलझा रहता है। संत जन कहते हैं कि अगर सुख चाहिए तो परमात्मा की भक्ति करनी होगी ।

सच्ची भक्ति पर माया का रंग नहीं चढ़ता । धन का अहंकार नहीं करना चाहिए। सदाचारी व्यक्ति शांति भाव के साथ ही जीवन जीता है। हर कार्य ईश्वर को समर्पित करते हुए आगे बढ़ता चला जाता है। सिर्फ अपने आप को एक साधन समझ कर जीवन जीना है। परमात्मा हर व्यक्ति को अच्छे सुंदर अवसर देता है।

भक्ति मय जीवन में समय साथ चलना हम सबका दायित्व है। लेकिन समय किसी का इंतजार नहीं करता। जिसने जीवन में समय को महत्व दिया। संसार में वही सबसे सुखी इंसान बना है।और जिसे जीवन में परमात्मा की याद करने का समय नहीं मिला। वह व्यक्ति अच्छे समय का इंतजार करता रह गया।

जीवन की सांसें निश्चित है। इसलिए इनका मूल्य समझिए । यही कल्याण का मार्ग है।इस मौके पर बंदना, उषा देवी,कर्मावती, लक्ष्मी, विमला, शालू ,मिथिला आदि मौजूद रही।

Related posts:

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से गई नवजात की जान

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025

स्नातक वर्ग 2025 और एन.आई.एफ.टी. के 40 वर्षों की रचनात्मक उत्कृष्टता का उत्सव

रायबरेली।  व...
Saturday November 8, 2025

विद्यालय निमार्ण का ठेका दिलाने के बहाने ठगे 50 हजार

  न्...
Friday November 7, 2025

पेंशन भोगी अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराना करें सुनिश...

पेंशन भोगी अ...
Friday November 7, 2025

घायल युवक के उपचार में वानर सेना की मुहिम लाई रंग, मदद के लिए बढ़े हाथ

न्यूज़ डेस्क...
Friday November 7, 2025

एमपी एमएलए कोर्ट का फैसला, दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती फरार घोषित

  न्...
Friday November 7, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *