• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

समय के साथ चलने पर मिलता है आनंद-बहन पूनम

News Desk

ByNews Desk

Oct 14, 2024
Img 20241014 Wa0073

रायबरेली: सन्त निरंकारी आश्रम जगतपुर में सोमवार को सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बहन पूनम ने कहाकि निश्चल भाव से प्रभु की भक्ति करने पर दुनिया के सब सुख मिलते हैं। माया का रंग चढ़ते ही परिवर्तन का दौर शुरू हो जाता है। माया के अभिमान से बचना ही सच्ची भक्ति है।

अगर हमें सदा सुखी रहना है। तो गुरु की शरण में जाना होगा । परमात्मा से जुड़कर के हम अपने जीवन को सुखी और आन्नदित बना सकते हैं। हर व्यक्ति नाशवान वस्तु से प्यार करता है। जिसने दुनिया बनाई उसे भूल बैठा है। जिसकी वजह से जन्म मरण के बंधनों में उलझा रहता है। संत जन कहते हैं कि अगर सुख चाहिए तो परमात्मा की भक्ति करनी होगी ।

सच्चीभक्ति पर माया का रंग नहीं चढ़ता । धन का अहंकार नहीं करना चाहिए। सदाचारी व्यक्ति शांति भाव के साथ ही जीवन जीता है। हर कार्य ईश्वर को समर्पित करते हुए आगे बढ़ता चला जाता है। सिर्फ अपने आप को एक साधन समझ कर जीवन जीना है। परमात्मा हर व्यक्ति को अच्छे सुंदर अवसर देता है। भक्ति मय जीवन में समय साथ चलना हम सबका दायित्व है। लेकिन समय किसी का इंतजार नहीं करता। जिसने जीवन में समय को महत्व दिया। संसार में वही सबसे सुखी इंसान बना है।और जिसे जीवन में परमात्मा की याद करने का समय नहीं मिला। वह व्यक्ति अच्छे समय का इंतजार करता रह गया। जीवन की सांसें निश्चित है। इसलिए इनका मूल्य समझिए । यही कल्याण का मार्ग है।इस मौके पर बसन्त लाल , रतीपाल ,राज ,राम संजीवन ,दीपू उषा , वन्दना आदि मौजूद रही।

Related posts:

बीएलओ घर-घर जाकर देंगे गणना प्रपत्र, यूपी में 1.62 लाख बीएलओ की तैनाती

न्यूज़ नेटवर...
Thursday November 6, 2025

कार्तिक पूर्णिमा मेला के उपलक्ष्य में बड़ा मठ डलमऊ में आयोजित कार्यक्रमों का उपक्रम

डलमऊ, रायबरे...
Sunday November 2, 2025

यूपी के इस गांव में रहते हैं सबसे अधिक पढ़ें लिखे लोग

न्यूज डेस्क।...
Saturday October 25, 2025

चौकियां बना अराजकतत्वों समेत अपराधियों पर नकेल की पुलिस कर रही तैयारी

ऊंचाहार (राय...
Saturday October 25, 2025

जेल की दीवारों के भीतर भी सजे सुहाग के रंग, करवा चौथ की धूम, 24 बंदियों ने उतारी पतियों की आरती, 14 ...

जेल की दीवार...
Saturday October 11, 2025

व्यापारियों को आम की बाग से मुनाफे की जगी उम्मीद

ऊंचाहार ...
Saturday February 15, 2025

लुऑक्टा प्रतिनिधि मंडल की वार्ता विफल, शिक्षकों ने दिया ज्ञापन

रायबरेली: ...
Thursday February 6, 2025

नगर निकाय ने नहीं दी जनसूचना की जानकारी , सभासद ने की अपील

ऊंचाहार ...
Friday January 31, 2025

ऊंचाहार विधायक ने पांच हजार जरूरतमन्दों में बांटे कम्बल

मोहम्मद इसरा...
Monday January 20, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *