• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

सत्संग से परमात्मा की पहचान होती है

News Desk

ByNews Desk

Oct 5, 2024
Img 20241005 Wa0200

नागेश त्रिवेदी, जगतपुर: सन्त निरंकारी आश्रम में शनिवार को सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ता राम दुलारे ने कहा भक्ति करने के लिए सच्चे गुरु का होना आवश्यक है। तब कहीं प्रभु परमात्मा की पहचान होती है ।

परमात्मा की अनुभूति केवल सदगुरू द्वारा प्रदत्त ब्रह्मज्ञान से ही संभव है। हम सभी को प्रभु परमात्मा की भक्ति करना है । जीवन में भक्ति का आनंद तभी मिलता है।जब गुरु का सानिध्य मिलता है। इंसान स्थिति और परिस्थिति में उलझ कर रह जाता है ।परिस्थितियों को सही करते-करते वह अपने मन की स्थिति को पूरी तरह से बिगाड़ लेता है । यही मानव स्वभाव है।

सतगुरु यही संदेश देते हैं कि मन को परमात्मा की राह पर चलाना है । जिसके बाद मन में सुकून शांति और आनंद स्थापित होता है। सत्संग हम सभी को जीने का सुगम मार्ग बतलाता है। इस मार्ग पर चलने से व्यक्ति के जीवन में निखार आता है। मानवता के गुण उत्पन्न होते हैं। प्रेम स्नेह दया विनम्रता के भाव अंकुरित होते हैं। अपने और पराए का भेद मिट जाता है। यही शिक्षा सत्संग में आने पर मिलती है।इस मौके पर बसंत लाल,रतीपाल,रज्जन लाल,मुकेश कुमार, उषा , वन्दना , पूनम , साधना , गुड्डी , आदि मौजूद रही

Related posts:

कार्तिक पूर्णिमा पर राम नगरी अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब

नीरज शुक्ल ...
Wednesday November 5, 2025

कार्तिक पूर्णिमा पर इस पौधे की पूजा अर्चना करने से घर में आती है सुख समृद्धि

न्यूज़ डेस्क...
Wednesday November 5, 2025

सनातन धर्म पीठ में प्रवाहित हो रही भक्ति की मंदाकिनी

नीरज शुक्ल ...
Tuesday November 4, 2025

ग्रामीण संस्कृति की प्राचीनता व आधुनिकता की अनुभूति कराता है डलमऊ का कार्तिक पूर्णिमा मेला

  न्यू...
Tuesday November 4, 2025

कार्तिक पूर्णिमा पर करें यह उपाय तो बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

न्यूज़ डेस्क...
Tuesday November 4, 2025

चेयरमैन की मेहनत लाई रंग, आज डलमऊ में दिखेंगी काशी की झलक

न्यूज़ डेस्क...
Tuesday November 4, 2025

हनुमान चालीसा, दीपदान और वृक्षारोपण के साथ संकट मोचन धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब

नीरज शुक्ल ...
Monday November 3, 2025

कार्तिक पूर्णिमा मेला के उपलक्ष्य में बड़ा मठ डलमऊ में आयोजित कार्यक्रमों का उपक्रम

डलमऊ, रायबरे...
Sunday November 2, 2025

कार्तिक पूर्णिमा पर डलमऊ गंगा तट पर होगी भव्य गंगा आरती

  न्...
Friday October 31, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *