• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या हुई पांच, कई घायलों की हालत नाज़ुक

News Desk

ByNews Desk

Mar 3, 2025
Img 20250303 Wa0284

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के गंगापुर बरस गांव के पास सोमवार की सुबह करीब दस बजे तेज रफ्तार डंपर ने थ्री व्हीलर वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। जिसे थ्री व्हीलर में सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसमें सवार छः लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया, जहां सभी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुबह कस्बे के वीरा पासी चौक से सीएनजी संचालित थ्री व्हीलर में चालक कस्बे के महेश खेड़ा मोहल्ला निवासी रजनीश उर्फ मोनू शर्मा (26) पुत्र उमाशंकर सवारियां बैठाकर रायबरेली की ओर जा रहा था, तभी गंगापुर बरस गांव के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार बेकाबू डंपर ने उसके वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थ्री व्हीलर के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार एक पांच साल की मासूम बिटिया समेत सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। वहां देखने वाले राहगीरों का मजमा लग गया। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।

घायल सात लोगों में से पांच घायलों की ही शिनाख्त नही हो सकी है, जबकि मृतकों में वाहन चालक समेत खीरों के थाना क्षेत्र एकौनी गांव के रहने वाले निगम बेड़िया (20) पुत्र जयपाल के रूप में पहचान की गई है। पुलिस ने जरूरी लिखापढ़ी के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक मोनू शर्मा माता पिता का इकलौता लड़का था। बहन रजनी की शादी हो चुकी है।

मां मीना देवी बहन रजनी के यहां कानपुर में इलाज करने गई थी। वहीं पर उसे हादसे की सूचना दी गई। मृतक निगम बेड़िया सात भाइयों में तीसरे नंबर का था। हादसे के बाद परिवार में हाहाकार मच गया। परिजनों ने बताया कि वह बैंड बजाने का काम करता था। सुबह-सुबह गौरीगंज में एक कार्यक्रम में बैंड बाजा बजाने ही जा रहा था। उससे पहले ही वह हादसे का शिकार हो गया। हादसे में मारे गए तीन अन्य मृतकों की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दो मृतकों की पहचान की गई है। डंपर चालक को हिरासत में लिया गया है। वाहन पुलिस के कब्जे में है।

थ्री व्हीलर सवार घायलों में लालगंज क्षेत्र के शोभवापुर की रहने वाली सारिका (38) पत्नी सुनील कुमार के परिवारीजनों ने बताया कि वह अपनी मां बुद्धन देवी (55) अपनी पांच वर्षीय बेटी मधु के साथ पति से चल रहे विवाद के मुकदमे की तारीख में शामिल होने जा रही थी। वहीं सरेनी थाना क्षेत्र के पूरे मुन्नी सिंह मजरे बैरुआ रामपुर के रामसेवक (65) पुत्र विष्णु कुमार भी उसी थ्री व्हीलर में सवार थे उनकी भी हालत गंभीर है। परिजनों ने बताया कि वह भी सिविल कोर्ट में चल रहे मुकदमे की तारीख में उपस्थित होने रायबरेली जा रहे थे। वहीं सरेनी थाना क्षेत्र के छिवलहा ही रहने वाली बबली सिंह (35) पत्नी तेज प्रताप को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनास्थल पर पहुंचा प्रशासन

हादसे की सूचना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, डलमऊ एसडीएम राजित राम, तहसीलदार वीरेंद्र सिंह घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया। एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना है।

Related posts:

डंपर की टक्कर से गई दो युवकों की जान

न्यूज़ नेटवर...
Monday November 10, 2025

रायबरेली के अरखा में मालगाड़ी हुई डीरेल, मचा हड़कंप

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

बंदर को बचाने में पलटा ई रिक्शा चालक की हालत गंभीर

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर फिर जो हुआ देखकर सबके उड़ गए होश

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की हादसे में मौत

  न्...
Sunday November 9, 2025

सियार के हमले में घायल बच्चे की उपचार के दौरान मौत

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

महिंद्रा-अशोक लीलैंड सर्विस सेंटर में अचानक लगी भीषण आग, चीख-पुकार करते भागे कर्मी

बाराबंकी जनप...
Saturday November 8, 2025

ट्रेन के पहियों से निकला धुआं देख यात्रियों में मच गई चीख-पुकार, जंगल में रुकी रही ट्रेन

न्यूज नेटवर्...
Thursday November 6, 2025

गंगा स्नान के दौरान किशोर को सांप ने डसा

  रा...
Thursday November 6, 2025