Categories: हादसा

सड़क हादसे में नेपाली युवक की मौत दूसरे की हालत नाज़ुक

सशक्त न्यूज नेटवर्क
बहराइच। थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबागंज–मल्हीपुर मार्ग पर मांडवा गांव के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक नेपाल के निवासी बताए जा रहे हैं और बाइक से चरदा की ओर जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में पीछे बैठा युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद कुछ देर तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।

More From Author

You May Also Like