• Sun. Nov 9th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

सड़क हादसे में दो महिला पुलिस कर्मी घायल

News Desk

ByNews Desk

Nov 6, 2025
Orig 1698870780

न्यूज नेटवर्क।
रायबरेली जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के डलमऊ रोड पर बहाई गांव के निकट बुधवार को मेला ड्यूटी से लौट रही दो महिला पुलिसकर्मी सड़क हादसे में घायल हो गईं। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया।

जहाँ एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल पर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मी भी अस्पताल पहुंचे और दोनों घायलों का हालचाल लिया।

कोतवाली में तैनात महिला कांस्टेबल अंकिता त्रिपाठी और ममता सिंह एक ही बाइक पर सवार होकर डलमऊ के प्रांतीय मेले से ड्यूटी कर वापस लौट रही थीं। रास्ते में अचानक उनकी बाइक के सामने मवेशी आ गया। जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

हादसे में दोनों पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद ममता सिंह की हालत की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

Related posts:

सियार के हमले में घायल बच्चे की उपचार के दौरान मौत

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

महिंद्रा-अशोक लीलैंड सर्विस सेंटर में अचानक लगी भीषण आग, चीख-पुकार करते भागे कर्मी

बाराबंकी जनप...
Saturday November 8, 2025

ट्रेन के पहियों से निकला धुआं देख यात्रियों में मच गई चीख-पुकार, जंगल में रुकी रही ट्रेन

न्यूज नेटवर्...
Thursday November 6, 2025

गंगा स्नान के दौरान किशोर को सांप ने डसा

  रा...
Thursday November 6, 2025

पत्नी की प्रसव पीड़ा से मौत होने के चंद मिनट बाद पति ने तोड़ दम

नीरज शुक्ल ...
Thursday November 6, 2025

बस से टकराया ट्रक हादसे में 20 यात्री घायल

  न्...
Wednesday November 5, 2025

सियार के हमले से तीन लोगों की हालत गंभीर

न्यूज़ नेटवर...
Wednesday November 5, 2025

ट्रैक्टर से गिरे मासूम की मौत

नीरज शुक्ल ...
Monday November 3, 2025

दिल्ली कमाने के लिए निकला युवक सड़क किनारे अचेत मिला

नीरज शुक्ल ...
Monday November 3, 2025