• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

संदिग्धावस्था में कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक मौत

News Desk

ByNews Desk

Nov 20, 2024
Img 20241120 Wa0018

रायबरेली, रायबरेली। घर के अन्दर कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदा लगा शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती नगर मोहल्ले का है। मोहल्ला निवासी विकास पुत्र रामदेव शर्मा 28 वर्ष यहां करीब सात वर्षों से रहता था। बताते हैं कि कमरे से दुर्गंध आने पर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस का सहारा लेकर बुधवार की सुबह घर के अंदर देखा तो फंदे से लटका हुआ उसका शव मिला। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक मूल रूप से जिले के लालगंज बैसवारा का रहने वाला था । वह अपने परिवार के साथ कस्बे के सरस्वती नगर में रहता था मृतक युवक घर में अपने हिस्से में बने घर में अकेला ही रहता था और पेशे से ड्राइवर था।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि घर के अन्दर बन्द कमरे में युवक का फंदे से लटका शव मिला है। मामला आत्म हत्या का प्रतीत होता है। ऐसा लगता है कि युवक ने कल शाम को फांसी लगाई होगी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related posts:

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025

दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लहूलुहान, हालत गंभीर

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

साथी के साथ बाइक से खाना खाने ढाबा जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

बदमाशों ने युवक को मारी गोली हालत गंभीर

  न्यू...
Saturday November 8, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *