• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

शिक्षिका से अभद्रता करना पड़ा भारी, हेडमास्टर निलंबित

News Desk

ByNews Desk

Dec 7, 2024
Screenshot 2024 1116 191658

रायबरेली : क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका के साथ अभद्रता करने वाले हेडमास्टर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र सिंह ने शनिवार को निलंबित कर दिया। मामले की जांच बी ई ओ डीह तरुण कुमार , बी ई ओ सताव शीतल श्रीवास्तव को सौंपी है।निलंबित हेडमास्टर को रोहनिया के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संबद्ध किया गया है।

विकासखंड क्षेत्र के एक गांव में संचालित प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर पर उसी विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका ने आरोप लगाया कि हेडमास्टर उन्हें करीब एक माह से परेशान करते हैं। उसके लिए शारीरिक व मौखिक भद्दी टिप्पणी कर रहे हैं। 28 नवंबर को छुट्टी के बाद बच्चे घर चले गए तो हेडमास्टर ने उनका हाथ पकड़ लिया। विरोध करके किसी तरह वह अपनी इज्जत बचाकर भागी तो उन्हें चोट भी आ गई। शिक्षिका ने मामले की शिकायत 2 दिसंबर को जिलाधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से की थी। इसके अलावा आई जी आर एस पोर्टल पर आन लाइन शिकायत भी हुई।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के पर बी ई ओ ने अपनी जांच में हेडमास्टर को दोषी पाया। बी ई ओ की रिपोर्ट पर बी एस ए ने शनिवार देर शाम हेडमास्टर को निलंबित कर दिया। बी एस ए ने बताया कि आरोपी हेडमास्टर को निलंबित कर उसे रोहनिया खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संबद्ध किया गया है। प्रकरण की जांच दो सदस्यीय टीम को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद अन्य कार्यवाही की जाएगी।

Related posts:

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से गई नवजात की जान

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025