• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

शादी समारोह में खूनी संघर्ष में दो घायल, एक की मौत,

News Desk

ByNews Desk

Dec 4, 2024
शादी समारोह में खूनी संघर्ष में दो घायल, एक की मौत,

मोहम्मद इजरायल
ऊंचाहार, रायबरेली। एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। शादी शामिल होने ससुराल आए दामाद शैलेन्द्र मौर्य की महासंग्राम में जान चली गई। जबकि दामाद का भाई संदीप गंभीर रूप से घायल है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पूरे उपरहितन मजरे डेलोली गांव का है।

सोमवार को गांव निवासी राम खेलावन के घर में शादी समारोह था। उनकी पत्नी कृष्णा देवी शादी की व्यवस्था देख रही हैं। शादी समारोह में शामिल होने के लिए उनके दामाद शैलेंद्र कुमार अपने भाई संदीप कुमार के साथ पहुंचे थे। दोनों सालोन थाना क्षेत्र के गोटिया तिवारीपुर गांव के रहने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक प्रशांत तिवारी और राहुल तिवारी निवासी पूरे उपरहितन किसी को गाली दे रहे थे जिस पर शैलेन्द्र ने गली देने से मना किया। जिस पर आक्रोशित होकर प्रशांत और राहुल ने मिलकर शैलेन्द्र पर हमला कर दिया। जिसपर विरोध में शैलेन्द्र का भाई संदीप मौके पर पहुंच कर अपने भाई को बचाने लगा तभी उसे भी पकड़कर मारने लगे।

जब लोगों को जानकारी हुई तो बचाव के लिए दौड़े लेकिन तब तक शैलेन्द्र और संदीप की हालत गंभीर हो चुकी थी। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टर ने दोनों भाइयों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

शैलेन्द्र की हालत ज्यादा खराब होने पर लखनऊ में किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर कल सुबह इलाज की दौरान उसकी मृत्यु हो गई। और छोटे भाई संदीप की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल मामले में ऊंचाहार कोतवाल ने सक्रियता दिखाते हुए एक आरोपी प्रशांत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।

परिवारीजनो का कहना है कि दूसरा आरोपी राहुल तिवारी अभी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी की मांग परिवार के लोगों ने की है। वही परिवार के लोगों में शोक के साथ दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं ऊंचाहार कोतवाल संजय कुमार का कहना है। आरोपी प्रशांत तिवारी को हिरासत में लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश की।जा रही है।

Related posts:

पंडित जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन

न्यूज नेटवर्...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से गई नवजात की जान

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *