• Tue. Nov 11th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

शादी का झांसा देकर आठ साल तक किया दुष्कर्म, विरोध करने पर जबरन कराया धर्म परिवर्तन

News Desk

ByNews Desk

Nov 10, 2025
Screenshot 2024 1008 210900

 

न्यूज नेटवर्क

अंबेडकरनगर जनपद में एक दलित युवती के साथ मुस्लिम युवक आसिफ ने शादी का झांसा देकर आठ साल तक दुष्कर्म किया। इसके बाद धर्म परिवर्तन कराकर गोमांस खिलाया और बुर्का पहनाया। युवती ने गर्भपात कराने और जानलेवा हमले जैसे कई गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।

मामले में पुलिस ने आसिफ के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने, उसके पिता व भाई के विरुद्ध दुष्कर्म का प्रयास करने का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

युवती के मुताबिक अकबरपुर के मीरानपुर निवासी आसिफ की उसके गांव में रिश्तेदारी है। आसिफ उसके गांव में आता रहता था। करीब आठ साल पहले दोनों की जान पहचान हो गई और एक दूसरे से बात करने लगे।

आरोप है कि इसके बाद आसिफ ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। छह सितंबर 2023 को युवक उसे अपने घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर हाथ पर चाकू से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया था। कुछ दिन अपने घर पर रखने के बाद उसे लेकर लुधियाना चला गया था।

 

गर्भवती होने पर युवक उसे बिना बताए वहीं छोड़कर अपने घर लौट आया था। युवती किसी तरह उसके घर पहुंची, जहां आसिफ, उसके पिता जलालुद्दीन और भाई आरिफ ने जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। तबीयत ठीक होने के बाद उसे लेकर एक मदरसे में गए, जहां उसका धर्म परिवर्तन कराने के बाद उसे गोमांस खिलाया। इसके बाद उसे बुर्का भी पहनाया था। विरोध करने पर उसे जातिसूचक गालियां दी।

इसके बाद 30 अक्तूबर 2025 को उसे अपने घर से भगा दिया था। बहुत समझाने पर भी अपने साथ रखने को राजी नहीं हैं। सोमवार को युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से की। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि रविवार को इस मामले में शिकायत मिली है, जिसमें आरोपी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, उसके पिता व भाई पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया था, जिसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों प्रार्थना पत्रों की जांच की जा रही है। एक आरोपी से पूछताछ चल रही है।

Related posts:

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ धमाका, अलर्ट मोड पर प्रदेश

न्यूज़ नेटवर...
Monday November 10, 2025

नीम के पेड़ को चोरों ने बनाया रास्ता घर से 15 लाख के जेवरात चोरी

  न्...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025

दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लहूलुहान, हालत गंभीर

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025