शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और शिष्य पर बच्चों के यौन शोषण का आरोप, एफआईआर दर्ज
सशक्त न्यूज नेटवर्क
झूंसी। ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी के खिलाफ झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला बच्चों के साथ यौन शोषण के गंभीर आरोपों में दर्ज किया गया है। विशेष पॉक्सो अदालत के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है।
अदालत ने शाकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी द्वारा दायर अर्जी पर सुनवाई करते हुए शनिवार को केस दर्ज करने का आदेश दिया था। आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य और उनके शिष्य पर बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए अदालत में याचिका दाखिल की थी।
एफआईआर में दो-तीन अन्य लोगों को भी नामजद किया गया है। यह एफआईआर विशेष अदालत पॉक्सो एक्ट के न्यायाधीश विनोद कुमार चौरसिया की अदालत के आदेश पर दर्ज हुई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
शाकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी ने इस मामले में अदालत का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी पर बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगाया था। विशेष पॉक्सो अदालत ने आरोपों की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। न्यायाधीश विनोद कुमार चौरसिया की अदालत ने शनिवार को यह आदेश जारी किया था।