• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

विधायक की निष्क्रियता से ऊंचाहार का नहीं हो रहा विकास: कांग्रेस प्रदेश सचिव अतुल सिंह

News Desk

ByNews Desk

Nov 15, 2024
Img 20241115 Wa0078

मोहम्मद इसराइल ऊंचाहार रायबरेली: कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के गंगेहरा,मरियानी,खालिदपुर कला,तिवारीपुर आदि गांव में चौपाल एवं जनसंपर्क किया एवं कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया।श्री सिंह ने कहा कि जननायक राहुल गांधी जी देश की एकता एवं अखण्डता को बनाए रखने के लिए लड़ाई लड़ रहे है।

आजाद भारत को संवारने एवं विकास करने का काम गांधी-नेहरू परिवार ने किया है।मौजूदा मोदी सरकार सिर्फ कांग्रेस की योजनाओं का नाम बदलने का काम कर रही है।इनका विकास से कोई लेना-देना नहीं है। जननायक राहुल गांधी ऐसे नेता हैं जिन्होंने भारत में इतनी बड़ी पदयात्रा की है। इस देश में राहुल गांधी जी प्रियंका गांधी जी ऐसे नेता है,जिनकी स्वीकारता एवं भावनात्मक लगाव भारत के सभी क्षेत्र के लोगों में है।श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक की निष्क्रियता के कारण ऊंचाहार का विकास नहीं हो पा रहा है।यहां की जनता छुट्टा जानवरों से परेशान है। ऊंचाहार की जनता अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। ऊंचाहार की जनता की सेवा करना हमारा मुख्य लक्ष्य है। आज किसान हमारा डीएपी खाद के लिए तरस रहा है,सरकार को किसान की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता शिवकुमार पांडे,जिला सचिव शैलेंद्र सिंह,राम दत्त पांडेय,रोहनिया अध्यक्ष ज्योति सरोज,गोलू अग्रहरि,प्रदीप मौर्या, विमलेन्द्र बाजपेई,शाहिद खान,मोहम्मद कासिम,राम सुमेर साहू,काशी प्रसाद मौर्य,वेद प्रकाश द्विवेदी,शिवकेश द्विवेदी, कल्लू यादव,अभिमन्यु मौर्य,दिनेश श्रीवास्तव,राजेंद्र यादव,देवी प्रसाद मौर्य, मोतीलाल सरोज,अजय पटेल,बबलू यादव,काली दीन प्रजापति आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे|

Related posts:

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने मोहा मन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

रायबरेली का...
Monday November 10, 2025

एफ.जी.आई.ई.टी. छात्र चंद्र प्रकाश ने जीता स्वर्ण पदक

  ग्...
Monday November 10, 2025

सुल्तानपुर में महंगा, बलरामपुर में सस्ता दूध खरीद रही श्वेतधारा डेयरी किसानों में नाराजगी

  भे...
Monday November 10, 2025

किसानों ने श्वेतधारा डेरी पर लगाया भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली के कलाकारों ने मोहा मन

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

टीईटी के खिलाफ़ 24 नवंबर को जंतर-मंतर पर रायबरेली जिले के शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

डलमऊ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूम रहे लोग

न्यूज नेटवर्...
Friday November 7, 2025

खंभे और लाइन हटाने के लिए सात करोड़ दबाए बैठा पावर कॉर्पोरेशन

न्यूज़ नेटवर...
Friday November 7, 2025

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बने मुसीबत

  न्...
Friday November 7, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *