विद्यालय में खेलते वक्त गिरकर छात्रा हुई घायल

मोहम्मद इसराइल ऊंचाहार रायबरेली

 

ऊंचाहार-विद्यालय में खेलते वक्त छात्रा गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई, जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
ललई का पुरवा गाँव निवासी रामसुमेर की पुत्री प्रिया 11 वर्ष जवाहर इंटर कालेज अरखा में कक्षा 7 की छात्रा है।गुरुवार की दोपहर वो विद्यालय में मध्यावकाश के बाद खेल रही थी।तभी गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई, विद्यालय स्टाफ ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि घायल अवस्था में छात्रा सीएचसी आई थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like