लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए एसआईआर जरूरी – डिप्टी सीएम

सशक्त न्यूज नेटवर्क

रायबरेली। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रायबरेली के एक दिवसीय दौरे पर अटल भवन स्थित जिला कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) की समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बुद्धी लाल पासी ने किया। बैठक में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एस०आई०आर को लेकर लगातार विपक्ष सवाल उठा रहा है विहार में विपक्ष की करारी हार हुई है और उत्तर प्रदेश में भी आगामी विधान सभा चुनाव में विपक्षी पार्टियो की जबरदस्त हार होगी विहार उत्तर प्रदेश के लोग जंगल राज की सरकार नहीं चाहते विपक्ष अपनी संभावित हार को देखकर एस०आई०आर०का विरोध कर रही है।

कहा कि हमारा संकल्प है कि पात्र मतदाता का नाम कटने ना पाए और अपात्र का नाम जुड़ने ना पाए व उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग देने और सभी पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने में पूरी सहायता करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को भी मतदाता सूची को शुद्ध और सटीक बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। हालांकि, विपक्ष इस महत्वपूर्ण अभियान के बारे में जनता के बीच अनावश्यक भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।
मंच पर उपस्थित सलोन विधायक अशोक कोरी,पूर्व विधायक राम लाल अकेला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किरन सिंह,ब्लॉक प्रमुख दल बहादुर सिंह,जिला महामंत्री दिनेश त्रिपाठी,जय नारायण शुक्ला,मंच का संचालन शरद सिंह ने किया।

कार्यक्रम में देवेन्द्र सिंह,शिवेंद्र सिंह,विवेक शुक्ला,जनमेजय सिंह,विजय सिंह,अनुज मौर्य, अभिषेक वर्मा,दिलीप द्विवेदी,भगवत सिंह,भोलेन्द्र सिंह,विजय रस्तोगी,रवि दीक्षित,मंजेस सिंह,पंकज सिंह,राजेंद्र चतुर्वेदी, उमेश मिश्रा,संतोष सिंह,सुधा अवस्थी,रेनू सिंह, शिल्पी चावला,किरन भारती ,वंदना कश्यप,जिला मीडिया प्रभारी बिनय शुक्ला सहित सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे

More From Author

You May Also Like