Img 20250218 Wa0265

रायबरेली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में बुधवार को अमेठी सांसद केएल शर्मा ने संभावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।

राहुल गांधी अपने दौरे के दौरान शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे ब्लॉक के निकट स्थित गेस्ट हाउस में स्थानीय युवाओं से संवाद करेंगे। इससे पहले वह भीरा गोविंदपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरा पासी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद रेलकोच कारखाने का भृमण भी प्रतावित है।

बुधवार को केएल शर्मा ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, कांग्रेसी नेता दीपेंद्र गुप्ता, पूर्व चेयरमैन अनूप बाजपेई, कामता गौड़, गिरीश चौहान, राजन मिश्रा, आकर्षण द्विवेदी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।