लखनऊ और बरेली की टीमों ने जीते अपने अपने मैच

सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली के लालगंज में सूबेदार एवं लाल साहब स्मारक स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दो मैच खेले गए। पहला मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और डीएफए झांसी के बीच हुआ। पूर्व विधायक अशोक सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई। पहले हॉफ में दोनों टीमों ने कई हमले किए, लेकिन गोल नहीं हो सका। दूसरे हॉफ में लखनऊ को एक पेनल्टी किक मिली।

खिलाड़ी अनुराग सिंह ने इसे गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 65वें मिनट में अल्तमस अख्तर ने दूसरा गोल दाग दिया। यही निर्णायक साबित हुआ और लखनऊ ने झांसी को 2-1 से हराया। लखनऊ के अजय यादव, सूरज गुप्ता, रौनक यादव और अजय त्रिपाठी और बरेली के पुष्कर, गगन, उदय, रवि और बद्री के प्रदर्शन ने दर्शकों का ध्यान खींचा।

दूसरा मैच स्पोर्ट्स हॉस्टल बरेली और ओमनी क्लब फतेहपुर के बीच खेला गया। बैंक ऑफ इंडिया की फील्ड मैनेजर अनामिका बाजपेयी ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच शुरू कराया। पहले मिनट में बरेली के प्रशांत सिंह ने गेंद पर शानदार गोल किया।

दूसरे हाफ में गोलकीपर की चूक का फायदा उठाते हुए प्रशांत ने अपना दूसरा गोल भी कर दिया। मैच के अंतिम मिनटों में आदित्य कुमार ने तीसरा गोल दागा। बरेली ने यह मुकाबला 3-0 से जीत लिया। कल टूर्नामेंट के दोनों क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

इनमें स्पोर्ट्स हॉस्टल बरेली, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, डीएफए कानपुर और स्पोर्ट्स हॉस्टल बस्ती आमने-सामने होंगे। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र कुमार शुक्ला ने किया। टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र बहादुर सिंह, सचिव राजेंद्र सिंह, संयोजक डॉ. नरेंद्र बहादुर सिंह, डॉ. निरंजन राय, जयप्रकाश सिंह मौजूद रहे।

More From Author

You May Also Like