रायबरेली एक गांव में किशोरी के घर शुक्रवार की शाम बाइक से दो लोग रिश्तेदार बन कर आए। रात के समय किशोरी को लेकर फरार हो गए। सुबह होने पर स्वजनों को जानकारी हुई।पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्य वाही की मांग की है।
किशोरी की मां ने बताया है कि रात के समय दो लोग रिश्तेदार बन कर आये थे। सभी लोग भोजन के बाद दरवाजे आराम कर रहे थे।फूस के छप्पर के नीचे बेटी सो रही थी। सुबह होने पर बेटी तथा रिश्तेदार गायब मिले। मां का आरोप है कि जिस गांव में बेटी की शादी की बात चीत चल रही थी। उनके परिवारी जन बता कर घर में रुके हुए थे। सुबह लड़की को लेकर फरार हो गये। थाना प्रभारी अजय राय ने बताया है कि तहरीर मिली है। मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। जांच की जा रही है।