• Sun. Nov 9th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

रिलायंस ट्रेंड व विशाल मेगा मॉर्ट समेत 10 बड़े प्रतिष्ठानों पर जुर्माने की कार्रवाई

News Desk

ByNews Desk

Nov 2, 2025
Img 20241019 054026

 

रायबरेली। शहर में सड़क के किनारे पार्किंग और जाम का पर्याय बनने के बाद रिलायंस ट्रेंड व विशाल मेगा मॉर्ट समेत 10 प्रतिष्ठानों पर जुर्माना किया गया है। नगर पालिका की ओर के आधार पर हुए मुकदमों की सुनवाई करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार ने यह अर्थदंड लगाया है। समय से जुर्माने जमा न करने पर प्रतिष्ठानों को बंद कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

शहर में सड़क तक बने कांप्लेक्सों की वजह से रोज लोग जाम की समस्या से परेशान होते हैं। पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण कांप्लेक्सों के सामने सड़क पर लोगों को गाड़ियां खड़ी करनी पड़ती हैं।

बार-बार निर्देश के बाद भी समस्या का निदान नहीं हो सका। ऐसे में आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। कुछ माह पहले नगर पालिका की टीम ने अभियान चलाकर कांप्लेक्सों व संचालित प्रतिष्ठानों के सामने सड़क पर पार्किंग के मामलों को पकड़ा था।

नगर पालिका की ओर से प्रतिष्ठानों के संचालकों को पार्किंग की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए, लेकिन सड़क पर पार्किंग जारी रही। नगर पालिका की रिपोर्ट पर सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ जुर्माने के लिए मुकदमा किया गया।

मुकदमों की सुनवाई करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने रिलाइंस ट्रेंड, विशाल मेगा मॉर्ट,आधार हाउसिंग फाइनेंस, मुथुड फाइनेंस कंपनी, न्यू शुभम मेडिकल स्टोर, मान्यवर शोरूम, रेड चीफ शोरूम, ड्रा इन डिलाइट, केपी गोल्ड लोन यूनिकॉर्न स्टोर व ग्रोफेर मार्केट पर जुर्माना किया है।

इसमें आधार हाउसिंग फाइनेंस व न्यू शुभम मेडिकल स्टोर पर दो-दो हजार शेष अन्य पर ढाई-ढाई हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। सभी को समय से जुर्माने की धनराशि जमा करने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर वसूली और प्रतिष्ठानों को बंद कराने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की चेतावनी दी गई है।

सिटी मजिस्ट्रेट रायबरेली रामौतार का कहना है कि प्रतिष्ठानों के सामने सड़क पर पार्किंग के मामले आने के बाद नगर पालिका की रिपोर्ट पर जुर्माना किया गया है। संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों को जुर्माने की धनराशि जमा करने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर प्रतिष्ठानों को बंद कराने के साथ ही वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Related posts:

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025

स्नातक वर्ग 2025 और एन.आई.एफ.टी. के 40 वर्षों की रचनात्मक उत्कृष्टता का उत्सव

रायबरेली।  व...
Saturday November 8, 2025

विद्यालय निमार्ण का ठेका दिलाने के बहाने ठगे 50 हजार

  न्...
Friday November 7, 2025

पेंशन भोगी अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराना करें सुनिश...

पेंशन भोगी अ...
Friday November 7, 2025

घायल युवक के उपचार में वानर सेना की मुहिम लाई रंग, मदद के लिए बढ़े हाथ

न्यूज़ डेस्क...
Friday November 7, 2025

एमपी एमएलए कोर्ट का फैसला, दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती फरार घोषित

  न्...
Friday November 7, 2025

बीएलओ घर-घर जाकर देंगे गणना प्रपत्र, यूपी में 1.62 लाख बीएलओ की तैनाती

न्यूज डेस्क।...
Thursday November 6, 2025

हटिया मेले में महिलाओं ने की खरीदारी , झूले का लिया आनंद

न्यूज डेस्...
Thursday November 6, 2025