Categories: अपराध

रायबरेली रेलवे स्टेशन पर स्टैंड संचालक ने बाइक सवार को पीटा, पुलिस बोली अभी नहीं मिली तहरीर

सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात एक स्टैंड संचालक ने बाइक सवार को पीट दिया, जिससे उसे चोटें आईं। इस घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने स्टैंड संचालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

विवाद के दौरान स्टेशन पर काफी हंगामा हुआ। मामला बढ़ता देख मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने स्थिति को संभाला। रेलवे अफसरों ने इस पूरी घटना को गंभीरता से लिया है।

उन्होंने तत्काल स्टैंड संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखापढ़ी शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस विभाग ने बताया है कि उन्हें इस मामले में अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

More From Author

You May Also Like