Categories: अपराध

रायबरेली में विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रायपुर नेरूवा गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पति और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और शव को फांसी पर लटकाया गया है। उन्होंने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर पहलू पर गौर कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने फिलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रखी है।

More From Author

You May Also Like