Categories: अपराध

रायबरेली में पुलिस ने गो हत्या के मामले में सात लोगों को किया गिरफ्तार

सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली की सलोन कोतवाली पुलिस ने गौहत्या के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सलोन ने पुलिस दावा किया है पकड़े गए अभियुक्तों ने मिलकर रुनीपुर में गौकसी की घटना को अंजाम दिया था।गिरफ्तार सभी आरोपी सलोन नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रो के रहने वाले हैं,जिनके विरुद्ध स्थानीय थाने पर अपराध की लंबी लिस्ट है।

कोतवाली अंतर्गत रुनीपुर गांव स्थित पानी टँकी के समीप सोमवार की सुबह अज्ञात लोगों द्वारा एक लाल रंग की गाय को निर्ममता पूर्वक काटा जा रहा था।

इसी दौरान कृषि कार्य हेतु ट्रैक्टर ले जा रहे एक किसान की नजर घटना को अंजाम दे रहे आरोपित पर पड़ गई।जिसके बाद ग्रामीण ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया था।ग्रामीण के शोर मचाने पर अज्ञात आरोपित मौके से धारदार औजार लेकर भाग निकले थे।जिसके बाद हिन्दू संगठन के लोग घटना स्थल पर पहुँच कर आक्रोश जताने लगे थे।

कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि गौहत्या के मामले में सात वांछित अभियुक्त गुलजार अहमद मिया साहब काफाटक,मोहम्मद अफसर बड़ा घोसियाना,,आजाद फ़क़ीर रोशन अली का पुरवा रसूलपुर,राइस अहमद रसूलपुर,मोहम्मद जाबिर मिलकियाना पूर्वी सलोन,चांद मोहम्मद विकास नगर,शेर मोहम्मद छोटा घोषी का पुरवा अशिकबाद को गिरफ्तार किया गया है।

कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के पास से एक अदद छुरी,बांका,कुल्हाडी, रस्सी,लोडर पिकप बरामद किया गया है।

More From Author

You May Also Like