रायबरेली में घायल लाइनमैन को लेकर ग्रामीण पहुंचे पावर हाउस काटा हंगामा
सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली। ऊँचाहार-करंट से झुलसे संविदा लाइनमैन को चारपाई पर लेकर बिजली घर पहुंचे परिजनों ने हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया,इलाज व मुआवजा मिलने के आश्वासन के बाद हंगामा शांत हुआ, जिसके बाद लाइनमैन को इलाज हेतु लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हटवा गाँव निवासी संविदा लाइनमैन सूरजभान 25 वर्ष कस्बे के बिजली घर में संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत है।
तीन दिन पूर्व दिलमनपुर गाँव के पास वो 33 केवीए में फाल्ट को ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा, इसी दौरान तारों में संचालित करंट की चपेट में आकर झुलस गया,जिसे इलाज हेतु दरियापुर स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जिसके बाद उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन परिजन उसे लेकर घर आ गए।मंगलवार को परिजन उसे चारपाई पर लेकर दर्जनों ग्रामीणों के साथ बिजली घर पहुंचे और हंगामा करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।सूचना पर कोतवाल अजय कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों की एसडीओ सचिन गौड़ से बात कराई।काफी देर चले हंगामे के बाद इलाज व मुआवजे के आश्वासन पर परिजन शांत हुए।जिसके बाद लाइनमैन को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
एसडीओ ने बताया कि पीड़ित लाइनमैन को इलाज कराया जा रहा है और जो भी संभव मदद है वो मुहैया कराई जाएगी।