Categories: आयोजन

रायबरेली: पुलिस अधीक्षक ने सलोन थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सशक्त न्यूज नेटवर्क

रायबरेली। पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार ने सलोन थाने का अचानक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाने में प्रचलित अभिलेखों, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, मैस, बैरक और बंदीगृह का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर जोर दिया। उन्होंने महिला एवं साइबर संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण, थाने की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने फरियादियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के तत्काल, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना स्टाफ को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, आमजन से शालीन व्यवहार करने और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की हिदायत दी।

More From Author

You May Also Like