• Sun. Nov 9th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

रात भर जवाबी कीर्तन में झूमते रहे श्रोता, सम्मानित हुए साहित्यकार

News Desk

ByNews Desk

Oct 22, 2025
IMG 20251022 WA0057 रात भर जवाबी कीर्तन में झूमते रहे श्रोता, सम्मानित हुए साहित्यकार

 

लालगंज(रायबरेली)। बाजपेयीपुर में मां शीतला धाम परिसर में मंगलवार को पं. स्व. चंद्रकांत तिवारी की स्मृति में कानपुर के लालमन चंचल व राखी आजाद के बीच जवाबी कीर्तन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में गांव के समाजसेवी रमेश दीक्षित की पत्नी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धंजलि दी गई।

 

इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत राखी आजाद ने हे जन्मदायिनी ज्ञानदायिनी मां भजन से पूजन तेरा… देवी वंदना के माध्यम से किया। इस के बाद बिरह वेदना आपकी सह न सके हनुमान … सुनाया। श्रोताओं ने ताली बजाकर उनका उत्साह वर्धन किया। इसे बाद लालमन चंचल ने देवी वंदना हे मातु शारदा आज नमन स्वीकार करो तुम मेरा… से जवाबी की शुरू की। इसके बाद राखी आजाद के गीत के जवाब में उन्होंने देखी हालत राम की व्याकुल हैं श्रीमान… गीत सुनाया। उनके जवाब को लोगों ने खूब सराहा।

 

पूरी रात सवाल व जवाब का क्रम चलता रहा। बुधवार सुबह करीब आठ बजे दोनों कलाकारों को सह विजेता घोषित किया गया और आयोजक संजय अवस्थी व उनके सहयोगियों की ओर से दोनों कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दाैरान पं. स्व. चंद्रकांत तिवारी के परिवारजन व साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक ने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज को जोड़ने का अवसर मिलता है। सामाजसेवी आभिषेक उर्फ बड़े शुक्ल ने कहा कि जवाबी कीर्तन के प्रेरणाश्रोत स्व. चंद्रकांत तिवारी व स्व. मंजुल त्रिपाठी के सपने का साकर करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर समाजसेवी राजेश त्रिवेदी, दुर्गा प्रसाद शुक्ल, स्वयंवर नाथ, अशोक कुमार त्रिवेदी, बालकृष्ण, शाश्वत त्रिपाठी, सर्वेश वाजपेयी, आशुतोष शुक्ल, पुष्पेंद्र त्रिवेदी, ओम नम: शिवाय, प्रशांत त्रिवेदी, गंजबडेरवा के मनोज कुमार मिश्र, चौदहमील के रमेश चौधरी, मनोज तिवारी, संजू व आनंद मिश्र मौजूद रहे।

Related posts:

अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली के कलाकारों ने मोहा मन

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

टीईटी के खिलाफ़ 24 नवंबर को जंतर-मंतर पर रायबरेली जिले के शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

डलमऊ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूम रहे लोग

न्यूज नेटवर्...
Friday November 7, 2025

महोत्सव में दिखी कला संस्कृति और विरासत की सांक्षी झलक

  &n...
Thursday November 6, 2025

सफलतापूर्वक मेला संपन्न कराने को लेकर महामंडलेश्वर ने दी बधाई

न्यूज़ डेस्क...
Wednesday November 5, 2025

मां गंगा की आरती के साथ शुरू हुआ कार्तिक पूर्णिमा प्रांतीय मेला

नीरज शुक्ल ...
Tuesday November 4, 2025

अमेरिका प्रवासी शशिकला सिंह के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ तीन दिवसीय योग शिविर

नीरज शुक्ल। ...
Tuesday November 4, 2025

ग्रामीण संस्कृति की प्राचीनता व आधुनिकता की अनुभूति कराता है डलमऊ का कार्तिक पूर्णिमा मेला

  न्यू...
Tuesday November 4, 2025

सामूहिक यज्ञाेपवीत संस्कार में शामिल हुए 101 बटुक, महामंडलेश्वर ने दिया आशीर्वाद

  न्...
Monday November 3, 2025