रमजान का चांद दिखा, कल से शुरू होंगे रोजा

सशक्त न्यूज नेटवर्क
लखनऊ। माह-ए-मुबारक रमज़ान का चाँद बुधवार शाम लखनऊ में नज़र आया। इसके साथ ही गुरुवार, 19 फरवरी को पहला रोज़ा रखा जाएगा। शिया और सुन्नी चाँद कमेटियों ने चाँद नज़र आने की आधिकारिक घोषणा की। चाँद दिखाई देने के बाद शहर में खुशी का माहौल छा गया और लोगों ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी।

खालिद रशीद ने बताया कि बुधवार को ही शहर की सभी मस्जिदों में तरावीह की नमाज़ अदा की जाएगी। चाँद नज़र आते ही बाज़ारों में भी चहल-पहल बढ़ गई। इफ्तार और सहरी से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

रमज़ान का चाँद दिखने के साथ ही मुस्लिम समुदाय में उत्साह का माहौल है। गुरुवार से शुरू होने वाले रोज़े की तैयारी में लोग जुटे हुए हैं। इफ्तार और सहरी के लिए विशेष पकवानों की खरीदारी की जा रही है। बाज़ारों में रौनक बढ़ गई है और लोग अपनी ज़रूरत का सामान खरीद रहे हैं।

More From Author

You May Also Like