रंगदारी और हत्या के मामले में वांछित 50 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार
सशक्त न्यूज नेटवर्क
सीतापुर। कोतवाली सिधौली और एसओजी टीम ने मंगलवार भोर एक 50 हजार के इनामी वांछित को गिरफ्तार किया है। उसके पास से नकदी और अवैध शस्त्र भी बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार सिधौली के सिद्धेश्वर निवासी छोटू मिश्रा उर्फ़ सुनील मिश्रा उर्फ़ संजय मिश्रा पर जबरन वसूली और हत्या के एक मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। उसकी तलाश जारी थी। उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था।
मंगलवार भोर मुखबिर से सूचना मिली कि एक बाइक से 1 संदिग्ध व्यक्ति आ रहा है। जिसे एसओजी टीम और थाना सिधौली पुलिस टीम ने थाना सिधौली के ग्राम बाड़ी के पास कोनी घाट के पास रोकने का प्रयास किया। इस पर मोटरसाइकिल सवार अपराधी ने पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया।
इस पर एसओजी निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह ने आत्मरक्षार्थ व गिरफ्तारी के उद्देश्य से जवाबी कार्यवाही की इस दौरान अभियुक्त के बायें पैर में गोली लगी । उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम छोटू मिश्रा उर्फ़ सुनील मिश्रा उर्फ़ संजय मिश्रा पुत्र ओमप्रकाश मिश्रा निवासी शिद्धेश्वर नगर थाना सिधौली ज्ञात हुआ।
अभियुक्त के कब्जे से घटना से संबंधित एक अदद संदिग्ध मोटरसाइकिल अपाची, एक अदद नाजायज तमंचा 12 बोर, दो अदद जिंदा/खोखा कारतूस, एक अदद मोबाइल फोन, 1940/- रूपये नगद बरामद हुआ है। अभियुक्त को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।