मॉरिशस में गूंज रही रायबरेली की विदुषी की वाणी

विश्व हिंदी दिवस पर अंतरराष्ट्रीय मंच से भारत की भाषिक चेतना को स्वर दे रहीं डॉ. किरन श्रीवास्तव

रायबरेली। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी की वैश्विक प्रतिष्ठा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सशक्त स्वर मिल रहा है। फ़िरोज़ गांधी महाविद्यालय, रायबरेली की सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं ख्यातिलब्ध हिंदी विदुषी डॉ. किरन श्रीवास्तव मॉरिशस में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

विश्व हिंदी सचिवालय, फीनिक्स (मॉरिशस) में 9 व 10 जनवरी 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में रायबरेली की डॉ. किरन श्रीवास्तव हिंदी भाषा, साहित्य और भारतीय भाषिक चेतना पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत करेंगी। यह प्रतिष्ठित आयोजन हिंदी प्रचारिणी सभा मॉरिशस, शिक्षा एवं मानव संसाधन मंत्रालय, मॉरिशस तथा भारतीय उच्चायोग के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है।

सम्मेलन में भारत सहित सिंगापुर, थाईलैंड, नीदरलैंड, जापान, क़तर समेत कई देशों के शिक्षाविद, भाषा विशेषज्ञ और शोधार्थी सहभागिता कर रहे हैं। रायबरेली की विदुषी की इस वैश्विक सहभागिता से जिले के शैक्षिक व साहित्यिक जगत में गौरव का भाव है।

More From Author

You May Also Like