मृतक हरिओम की पत्नी और बेटी से समाज कल्याण राज्य मंत्री और खादी ग्रामोद्योग मंत्री ने की मुलाकात

रायबरेली। हरिओम हत्याकांड में शनिवार को समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री असीम अरुण और खादी ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने ऊंचाहार का दौरा किया। इस दौरान वह हरिओम की पत्नी से मिलने के लिए नई बस्ती ऊंचाहार पहुंचे।

 

दोनों मंत्रियों ने हरिओम की पत्नी पिंकी और बेटी अनन्या से बातचीत की। साथ ही सरकार की तरफ से जो सहायता राशि उपलब्ध कराई है, उसकी चेक भी पिंकी को दी। इसके साथ ही पिंकी से अब तक की हुई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी ली गई। हरिओम की पत्नी पिंकी संतुष्ट नजर आईं। उन्होंने बताया की सरकार की तरफ से जो मदद की जा रही है उसे वह संतुष्ट हैं।

 

 

दोनों मंत्रियों ने बताया कि सरकार की तरफ से हरिओम की पत्नी पिंकी को 692500 की मदद दी जा रही है। इसमें बेटी अनन्या को ढाई हजार रुपए प्रतिमा का स्टाइपेंड मिलेगा। इसके साथ ही हरिओम के पिता गंगा दिन को भी 6 लाख 662500 की मदद दी गई है। पिंकी से मिलने के बाद मंत्री असीम अरुण ने कहा कि एक घटना में सरकार ने शख्स कदम उठाए हैं।

 

पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। अब तक 12 आरोपियों गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्होंने राहुल गांधी का नाम नहीं लिया लेकिन यह कहा कि इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए और सरकार इस मामले में बेहद गंभीर है। हम यहां न्याय करने आए हैं हमारा उपदेश राजनीति नहीं है राजनीति नहीं है।

More From Author

You May Also Like