मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या कैलेंडर का किया आनवरण

सशक्त न्यूज नेटवर्क
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में “अयोध्या कैलेंडर” का अनावरण किया गया है। इस अवसर पर मंडलायुक्त अयोध्या श्री राजेश कुमार, जिलाधिकारी श्री निखिल टीकाराम फुंडे व अनुराज जैन उपायुक्त अयोध्या विकास प्राधिकरण भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अयोध्या की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत को दर्शाने वाले इस कैलेंडर की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या विश्व पटल पर भारत की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र है।

अयोध्या कैलेंडर में सम्मिलित आकर्षक एवं भावपूर्ण छायाचित्र राजेश कुमार सिंह न लिए हैं। जिनमें अयोध्या की दिव्यता, धार्मिक आस्था और स्थापत्य सौंदर्य का जीवंत चित्रण किया गया है। यह कैलेंडर न केवल अयोध्या की पहचान को सुदृढ़ करता है, बल्कि देश-विदेश में इसकी सांस्कृतिक महत्ता को भी रेखांकित करता है।

यह कैलेंडर अयोध्या की आध्यात्मिक चेतना, पर्यटन संभावनाओं और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

More From Author

You May Also Like