• Sun. Nov 9th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

मारपीट की तहरीर देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

News Desk

ByNews Desk

Oct 23, 2025
मिक्चर मशीन की चपेट में आया बाइक सवार युवक, हालत नाज़ुक

 

न्यूज डेस्क। बाराबंकी जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को कुछ लोगों की पिटाई से जख्मी हुआ युवक बदहवास हालत में पुलिस से शिकायत करने थाने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में बोलेरो की टक्कर से उसकी मौत हो गई। मृतक अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था।

लोनीकटरा के इलियासपुर निवासी राम सुरेश का आरोप है मंगलवार दोपहर उनके पुत्र आदित्य उर्फ शालू (25) को दहिला शराब ठेके के पास क्षेत्र के ही लदई का पुरवा गांव निवासी साकेत, शिवम समेत दो अन्य अज्ञात लोगों ने पिटाई कर जख्मी कर दिया था। इसके बाद आदित्य शिकायत करने के लिए बाइक से लोनीकटरा थाने जारहा था।

 

इस दौरान लखनऊ सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर दहिला डेरी के पास बोलेरो की टक्कर से आदित्य सड़क पर गिरा और उसके सिर और शरीर के अनीशों में गंभीर चोटें आ गईं। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे सीएचसी त्रिवेदीगंज भिजवाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि मारपीट के बाद शालू मानसिक रूप से विचलित था और बदहवासी में थाने की ओर निकल गया था।

 

आदित्य लखनऊ में निजी कंपनी में नौकरी करता था और दीपावली की छुट्टी पर घर आया हुआ था। परिवार में वह इकलौता बेटा था। दो बहनों में एक की शादी हो चुकी है जबकि दूसरी अभी अविवाहित है। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य ने बताया कि मृतक के पिता रामसुरेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

Related posts:

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025

दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लहूलुहान, हालत गंभीर

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

साथी के साथ बाइक से खाना खाने ढाबा जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

बदमाशों ने युवक को मारी गोली हालत गंभीर

  न्यू...
Saturday November 8, 2025

बैलगाड़ी आगे निकालने के चक्कर में चली लाठियां, छह घायल

न्यूज़ नेटवर...
Friday November 7, 2025

स्मार्ट मीटर के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

  न्...
Thursday November 6, 2025

घर में घुसकर की मारपीट पुलिस ने किया अनसुना, न्यायालय के आदेश पर चार पर केस दर्ज

न्यूज़ डेस्क...
Thursday November 6, 2025

खेत में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका

न्यूज डेस्क ...
Thursday November 6, 2025