डलमऊ: जगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीणों ने गांव में रहने वाली एक महिला पर आए दिन विवाद करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि महिला विवाद करने के लिए आमद रहती है कार्यवाही ना हुई तो किसी दिन विवाद बड़ा रूप ले लेगा।
जगतपुर के थुलरई गांव के रहने वाले देवेश कुमार ने जगतपुर थाने में तहरीर देते हुए गांव की एक महिला पर विवाद करने का आरोप लगाया है। देवेश का आरोप है कि महिला पत्थरबाजी के इरादे से भारी मात्रा में पत्थर भी जमा किए हैं। पूर्व में महिला द्वारा कई महिलाओं वा युवतियों के साथ मारपीट भी की गई। महिला द्वारा एक बालिका को पीटने का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है पुलिस का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच में दोषी महिला पर आरोप साबित हुए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।