• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

महाकुंभ में सामान्य हुए हालात

News Desk

ByNews Desk

Jan 30, 2025

रायबरेली: प्रयागराज में बुधवार को हुई भगदड़ के बाद हर कोई दहशत में था लेकिन प्रशासन की सूझबूझ हुआ चुस्त दुरुस्त व्यवस्था के कारण अब हालात सामान्य हो गए हैं। लोग सहजता से गंगा स्नान कर रहे हैं। ‌

सरकार ने भगदड़ की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि भगदड़ बचने के पीछे क्या कारण थे और दोषी कौन था। ‌ शासन ने मृतक के परिजनों को 25-25 लाख रुपए राहत राशि देने की घोषणा की है। ‌

घायलों के उपचार को लेकर भी सरकार गंभीर है शासन से सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि प्राइवेट अस्पताल में यदि कोई घायल है तो उसका खर्च भी सरकार वहन करेगी। सभी अधिकारियों को कुंभ परिसर में अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से अफवाह ना फैलाने के लिए भी अपील की जा रही है।