• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

मरियम और यूसुफ फिल्म द्वारा दिया गया मानवता और शांति का संदेश

News Desk

ByNews Desk

Feb 9, 2025
मरियम और यूसुफ फिल्म द्वारा दिया गया मानवता और शांति का संदेश

सागर तिवारी

ऊंचाहार , रायबरेली । दीन और ईमान के रास्ते पर चलकर दुनिया में मानवता और शांति का संदेश देने वाली ईरान द्वारा निर्मित मरियम और यूसुफ फिल्म का रविवार को ऊंचाहार कस्बे में प्रदर्शन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने इस फिल्म को देखा और उससे सीख ली।

ज्ञात हो कि कुरान के अनुसार, मरियम के माता-पिता एक बच्चे के लिए प्रार्थना कर रहे थे। उनका अनुरोध अंततः ईश्वर ने स्वीकार कर लिया, और मरियम की माँ गर्भवती हो गई। बच्चे के जन्म से पहले ही उसके पिता इमरान की मृत्यु हो गई थी। उसके जन्म के बाद, उसकी देखभाल उसके मामा जकर्याह ने की । कुरान के अनुसार, मरियम को महादूत गेब्रियल के माध्यम से ईश्वर से संदेश मिले। ईश्वर ने मरियम को सूचित किया कि उसने दिव्य आत्मा के हस्तक्षेप से चमत्कारिक रूप से एक बच्चे को जन्म दिया है , हालाँकि वह अभी भी कुंवारी थी। उसके बच्चे का नाम ईश्वर द्वारा चुना गया है।

ऐसा माना जाता है कि मरियम को इस्लाम में “दुनिया की सभी महिलाओं” से ऊपर ईश्वर ने चुना था। उनका सम्पूर्ण जीवन आदर्श और अनुकरणीय रहा है । इस फिल्म में यह दिखाया गया है कि आप सभी के प्रति दया भाव रखें बच्चों को अच्छे संस्कार दें ,दुनिया में शांति के द्वारा ही सभी का विकास और कल्याण हो सकता है।

इस फिल्म का प्रदर्शन नगर के भीतरी गांव मोहल्ले में किया गया। इसका आयोजन ओवैस नकवी ने किया था। इस मौके पर असरफ हुसैन असद , जॉन हैदर , इमरान हैदर , सिब्तेन हैदर , नाज़िर हैदर, साज़ू नक़वी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related posts:

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय ने की गंगा आरती, समाजसेवियों को किया सम्मानित

रायबरेली। पू...
Monday November 10, 2025

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने मोहा मन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

रायबरेली का...
Monday November 10, 2025

एफ.जी.आई.ई.टी. छात्र चंद्र प्रकाश ने जीता स्वर्ण पदक

  ग्...
Monday November 10, 2025

किसानों ने श्वेतधारा डेरी पर लगाया भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली के कलाकारों ने मोहा मन

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

टीईटी के खिलाफ़ 24 नवंबर को जंतर-मंतर पर रायबरेली जिले के शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

डलमऊ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूम रहे लोग

न्यूज नेटवर्...
Friday November 7, 2025

महोत्सव में दिखी कला संस्कृति और विरासत की सांक्षी झलक

  &n...
Thursday November 6, 2025

सफलतापूर्वक मेला संपन्न कराने को लेकर महामंडलेश्वर ने दी बधाई

न्यूज़ डेस्क...
Wednesday November 5, 2025