• Tue. Nov 11th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

भाजपा नेता ने पार्टी का कुनबा बढ़ाने के लिए लगाया कैंप , बोले – राष्ट्र नवनिर्माण के लिए भाजपा से जुड़े

News Desk

ByNews Desk

Sep 28, 2024
Img 20240928 Wa0071

मोहम्मद इसराइल ऊंचाहार,Img 20240928 Wa0074 रायबरेली

ऊंचाहार , रायबरेली । भारतीय जनता पार्टी के चल रहे सदस्यता अभियान के तहत शनिवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल के नेतृत्व में नगर के कोतवाली रोड पर एक कैंप लगाया गया। भाजपा नेता ने पार्टी का कुनबा बढ़ाने के लिए आम जनमानस से अपील की, और कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण में योगदान देने के लिए भाजपा की सदस्यता को लोग ग्रहण करें ।
इस कैंप में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और लोगों ने भाजपा की रीति और नीति के बारे में जानकारी हासिल की। लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि भारत का आज विश्व स्तर पर अभ्युदय हो रहा है। देश आसमान की बुलंदी की ओर अग्रसर है। राष्ट्र को सर्वोच्च शिखर पर ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी लोग अपना योगदान दे रहे हैं ।उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि राष्ट्र के नवनिर्माण में आप भी भागीदार बने। इसके लिए पार्टी की नीति और रीति को समझ कर भाजपा की सदस्यता को ग्रहण करें। उन्होंने बताया कि अभी तक उन्होंने कुल 150 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई है । जिसमें मुख्य रूप से गुड्डन यादव ,ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मल पेडीवाल, संजय मिस्त्री, तुलसी राम, सुनील पांडेय, डॉक्टर पी कुमार, शमेंद्र सिन्हा,विकास महेंद्र, विजयपाल, अजय यादव, गुंजन त्रिवेदी, राहुल सोनी आदि मौजूद रहे।

Related posts:

बीएलओ घर-घर जाकर देंगे गणना प्रपत्र, यूपी में 1.62 लाख बीएलओ की तैनाती

न्यूज़ नेटवर...
Thursday November 6, 2025

अमृत योजना के अंतर्गत नगरीय निकायों के नागरिकों को दी जा रही हैं बुनियादी सुविधाएं

  न्...
Tuesday November 4, 2025

कार्तिक पूर्णिमा मेला के उपलक्ष्य में बड़ा मठ डलमऊ में आयोजित कार्यक्रमों का उपक्रम

डलमऊ, रायबरे...
Sunday November 2, 2025

25 नवंबर को आम श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे रामलला के दर्शन, पढ़ें पूरी खबर

  अय...
Tuesday October 28, 2025

साऊदी अरब में रायबरेली के युवक को सुनाई गई सजा

न्यूज डेस्क।...
Monday October 27, 2025

यूपी के इस गांव में रहते हैं सबसे अधिक पढ़ें लिखे लोग

न्यूज डेस्क।...
Saturday October 25, 2025

चौकियां बना अराजकतत्वों समेत अपराधियों पर नकेल की पुलिस कर रही तैयारी

ऊंचाहार (राय...
Saturday October 25, 2025

कतर्नियाघाट क्षेत्र में बढ़ा जंगली जानवरों का आतंक, एक माह में तीसरा हमला

  बह...
Saturday October 25, 2025

मृतक‌ हरिओम के घर पर पुलिस तैनात

  रा...
Friday October 10, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *