• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

भगवान श्रीराम के हाथों भवसागर को पार हुआ था राक्षसी मारीच

News Desk

ByNews Desk

Dec 23, 2024
केवट ने कहा रघुराई से उतराई न लूंगा है भगवन

ऊंचाहार: रामचंदरपुर रेलवे फाटक स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीराम कथा के सातवें दिन सोमवार को कथा व्यास पंडित राकेश शास्त्री ने सूर्पणखा नासिका, खर-दूषण युद्ध का संगीतमय वर्णन किया। इस दौरान पंडाल भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

उन्होंने कहा कि शूर्पणखा ने सुंदर रूप धारण कर भगवान श्रीराम व लक्ष्मण के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा। जिसे दोनों ही भाई ठुकरा देते हैं। इसके बाद सूर्पणखा द्वारा विकराल रूप धारण कर लेती हैं , तब भगवान दंड स्वरूप उसकी नाक और कान काट देते हैं। इसके बाद वह अपने भाई खर व दूषण को युद्ध के लिए उत्साहित करती है। दोनों राक्षस भाई युद्ध में मारे जाते हैं। तब शूर्पणखा लंका में जाकर रावण को भड़कती है। और रावण के पूछने पर खर और दूषण दोनों भाइयों की कथा सुनाती है। रावण मारीच को मृग रूप धारण करने को कहता है, ताकि बदले में वह सीता को चुरा सके।

मारीच सोने का कपट मृग बन कुटिया के पास जाता है। माता सीता श्रीराम से मृग की छाल लाने को कहती हैं। श्रीराम के बाणों से मृग मारा जाता है। श्रीराम को संकट में जान सीता माता लक्ष्मण को भेज देती है। अवसर पर रावण भिखारी के रूप में सीता से भीख मांगता है। लक्ष्मण रेखा के भीतर से भीख देती है, तो वह कहता है कि बंधी हुई भिक्षा नहीं लगा। जैसे ही सीता रेखा से बाहर आती हैं, रावण उन्हें अपहृत कर लंका चल देता है। कथा सुनकर श्रोताओं की आंखें आंसुओं से डबडबा आई। इस मौके पर सुनील दुबे, नारेंद्र शुक्ल, विमल तिवारी, पिंटू तिवारी, अमित गुप्ता, लवलेश सिंह समेत काफी संख्या में श्रोतागण मौजूद रहे।

Related posts:

कार्तिक पूर्णिमा पर राम नगरी अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब

नीरज शुक्ल ...
Wednesday November 5, 2025

कार्तिक पूर्णिमा पर इस पौधे की पूजा अर्चना करने से घर में आती है सुख समृद्धि

न्यूज़ डेस्क...
Wednesday November 5, 2025

सनातन धर्म पीठ में प्रवाहित हो रही भक्ति की मंदाकिनी

नीरज शुक्ल ...
Tuesday November 4, 2025

ग्रामीण संस्कृति की प्राचीनता व आधुनिकता की अनुभूति कराता है डलमऊ का कार्तिक पूर्णिमा मेला

  न्यू...
Tuesday November 4, 2025

कार्तिक पूर्णिमा पर करें यह उपाय तो बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

न्यूज़ डेस्क...
Tuesday November 4, 2025

चेयरमैन की मेहनत लाई रंग, आज डलमऊ में दिखेंगी काशी की झलक

न्यूज़ डेस्क...
Tuesday November 4, 2025

हनुमान चालीसा, दीपदान और वृक्षारोपण के साथ संकट मोचन धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब

नीरज शुक्ल ...
Monday November 3, 2025

कार्तिक पूर्णिमा मेला के उपलक्ष्य में बड़ा मठ डलमऊ में आयोजित कार्यक्रमों का उपक्रम

डलमऊ, रायबरे...
Sunday November 2, 2025

कार्तिक पूर्णिमा पर डलमऊ गंगा तट पर होगी भव्य गंगा आरती

  न्...
Friday October 31, 2025