नागेश त्रिवेदी रायबरेली
ब्लॉक सभागार में बुधवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सिर्फ ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे। फरियादियों का आरोप है शिकायती पत्र देने के बाद निस्तारण के बजाय कर्मचारियों की कमियों को छिपाने के लिए सभागार से बाहर बेंच पर बैठाला गया। जिसको लेकर फरियादियों में नाराजगी बनी रही।
रामगढ़ टिकरिया गांव निवासी राजकुमार सिंह का आरोप है कि फरवरी 2024 क्षमें बेटे बीरबल की मौत हो गई मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सचिव ने दस बार ब्लाक मुख्यालय बुलाया। प्रमाण पत्र देने के बजाय सभागार से भगा दिया।
सरौली गांव निवासी राजा राम ने बताया की पत्नी के मृतक प्रमाण पत्र के लिए साल भर से दौड़ाया जा रहा है। कल्याणपुर गांव निवासी मोहनलाल ने बताया कि दिव्यांग बेटी के पेंशन के लिए पांच बार आ चुका हूं। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। नबी का पुरवा गांव निवासी रामनरेश का आरोप है कि दो माह पहले मां की मौत हो चुकी।
सचिव से चार बार मिलने के बाद भी मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बना। इसी प्रकार शालिक राम ने बताया है कि पूरे चौरिहन गांव निवासी दामाद की मौत छ महीने पहले हो चुकी है।मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पांच बार समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दे चुका हूं। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। खंड विकास अधिकारी हबीबुल रब ने बताया है कि मामला जानकारी में नहीं है। सभी की जांच करवा कर प्रमाण पत्र जारी करवाये जाएंगे।
न्...
Saturday November 8, 2025पेंशन भोगी अ...
Friday November 7, 2025रायबरेली। दी...
Tuesday November 4, 2025नीरज शुक्ल
...
Monday November 3, 2025बाराबंकी जनप...
Sunday November 2, 2025डलमऊ, रायबरे...
Sunday November 2, 2025
&n...
Wednesday October 29, 2025
रा...
Tuesday October 28, 2025रायबरेली ।
...
Friday October 24, 2025