251 1740478037333 बेकाबू सांड ने दो को उतारा मौत के घाट, 16 घायल

बेकाबू सांड ने दो को उतारा मौत के घाट, 16 घायल

बेकाबू सांड़ के हमले से एक युवक सहित दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 16 से अधिक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बाद में सांड़ की भी स्वीमिंग पूल में गिरने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसे रेबीज से ग्रसित पाया गया है। पागल जानवरों की तरह ही वह लोगों पर हमलावर हो रहा था।

अलीगढ़ शहर में सोमवार को सांड़ ने जमकर आतंक मचाया। उसके रास्ते जो आया, उसको सींगों से हवा में उछालकर पटकता गया। लोगों ने इधर-उधर बचकर जान बचाई। सांड़ ने सबसे पहले सुबह करीब नौ बजे पला फाटक पर भिक्षा मांग रहे साधु भूला बासोर पर हमला किया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। उसके बाद कचौड़ी ले रहे दुर्गपाल पर पीछे से हमला कर 12 फीट से अधिक ऊंचा हवा में उछाला, उनकी भी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

इसके बाद रास्ते में जो भी आया, हवा में उछालता गया। दो बाइक सवारों को पटका। नर्स सोनिया को पीछे से हमला कर उछाल दिया। लोगों में भगदड़ मच गई। कोई उसके सामने आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। शीला देवी अपने घर के बाहर ईंट से सीढ़ी बना रही थीं। सांड़ ने उन्हें भी सींग से उछालकर पटक दिया। इसके बाद बेकाबू सांड़ दीवारों में सिर मारता एक स्वीमिंग पूल में गिर गया। इसके बाद वह नहीं उठ गया। कुछ ही देर में उसकी मृत्यु हो गई।

 

 

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम में सांड़ के रेबीज से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। आसपास के लोगों ने भी जो लक्षण बताए थे, वह रेबीज के ही थे।

Related posts:

पेंड से टकराई बाइक, हादसे में युवक की मौत

रायबरेली।  ग...
Monday October 20, 2025

हवा में बढ रहा प्रदूषण रायबरेली में जहरीली हो रही हवा

न्यूज़ डेस्क...
Monday October 20, 2025

पटाखा बाजार में लगी आग, तीन दुकानें जली, लाखों का नुकसान

न्यूज़ डेस्क...
Monday October 20, 2025

अयोध्या में जीवंत हुआ त्रेता युग, पुष्पक विमान से पहुंचे राम, सीएम योगी ने की अगवानी

  अय...
Monday October 20, 2025

खड़ी ट्रक से टकराए बाइक, एक की मौत

ऊंचाहार: निर...
Sunday October 19, 2025

अचानक स्कूली बस का फेल हुआ ब्रेक तो चालक ने उठाया यह कदम

सलोन(रायबरेल...
Sunday October 19, 2025

ठहरिए , आप अयोध्या जा रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। जानिए कौन कौन मार्ग बंद किए गए हैं

न्यूज़ डेस्क...
Saturday October 18, 2025

किसानों की समस्याओं को लेकर किसान यूनियन के पदाधिकारी ने दिया धरना सौंपा ज्ञापन

न्यूज़ डेस्क...
Saturday October 18, 2025

नष्ट कराया गया 124 किलो खोआ, 05 खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

  रा...
Friday October 17, 2025
News Desk
Author: News Desk