• Sun. Nov 9th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

बुजुर्ग को पीट कर उतारा मौत के घाट, परिवारजनों ने जाम किया मार्ग

News Desk

ByNews Desk

Oct 22, 2025
81f8703c C316 42d1 918c A6bb6439f6ce1647575836484 1647581517

 

न्यूज़ डेस्क। सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के खानपुर पिलाई गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया,जब 70 वर्षीय बुजुर्ग उमाशंकर दूबे को पशु चराते समय अज्ञात कारणों से लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। परिजनों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. विवेक वर्मा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुशवाहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने गांव के कुछ नामजद और अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद आक्रोशित परिजन शव को लेकर अखंडनगर चौराहे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया।

घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम (सीओ) भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास करने लगे। मृतक के बेटे ने कहा कि आरोपियों को अरेस्ट किया जाए, तभी पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस प्रशासन परिजनों को शांत कराने और स्थिति को सामान्य करने में जुटा है। सीओ विनय गौतम ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है, जांच जारी है।

Related posts:

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025

दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लहूलुहान, हालत गंभीर

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

साथी के साथ बाइक से खाना खाने ढाबा जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

बदमाशों ने युवक को मारी गोली हालत गंभीर

  न्यू...
Saturday November 8, 2025

बैलगाड़ी आगे निकालने के चक्कर में चली लाठियां, छह घायल

न्यूज़ नेटवर...
Friday November 7, 2025

स्मार्ट मीटर के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

  न्...
Thursday November 6, 2025

घर में घुसकर की मारपीट पुलिस ने किया अनसुना, न्यायालय के आदेश पर चार पर केस दर्ज

न्यूज़ डेस्क...
Thursday November 6, 2025

खेत में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका

न्यूज डेस्क ...
Thursday November 6, 2025