• Sun. Nov 9th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

बिजली लाइन की मरम्मत कर रहे संविदा कर्मियों को ग्रामीणों ने पीटा

News Desk

ByNews Desk

Nov 4, 2025
Screenshot 20251026 055753 बिजली लाइन की मरम्मत कर रहे संविदा कर्मियों को ग्रामीणों ने पीटा

 

रायबरेली जनपद के डीह में बिजली लाइन को दुरुस्त करने गए दो संविदा कर्मियों को तीन लोगों ने पीट दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पिटाई से दोनों संविदा कर्मी घायल हो गए। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

 

कस्बा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रवीण कुमार पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मी देव प्रताप व पिंटू लाइन बिजली लाइन की मरम्मत करने के लिए वनपुरवा मजरे रोखा में पेड़ों की कटाई छटाई कर रहे थे।

आरोप है कि इसी दौरान गांव के लवकुश, करन, अरुण आए और दोनों कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी, डंडे व कुल्हाड़ी से दोनों पर हमला कर घायल कर दिया।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लवकुश करन अरुण पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Related posts:

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025

दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लहूलुहान, हालत गंभीर

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

साथी के साथ बाइक से खाना खाने ढाबा जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

बदमाशों ने युवक को मारी गोली हालत गंभीर

  न्यू...
Saturday November 8, 2025

बैलगाड़ी आगे निकालने के चक्कर में चली लाठियां, छह घायल

न्यूज़ नेटवर...
Friday November 7, 2025

स्मार्ट मीटर के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

  न्...
Thursday November 6, 2025

घर में घुसकर की मारपीट पुलिस ने किया अनसुना, न्यायालय के आदेश पर चार पर केस दर्ज

न्यूज़ डेस्क...
Thursday November 6, 2025

खेत में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका

न्यूज डेस्क ...
Thursday November 6, 2025