बार बार तालाब में निकल रहे अजगरों ने हज़ारों रुपए कीमत की निगली मछलियां। गांव में फैली सनसनी
मोहम्मद इसराइल ऊंचाहार, रायबरेली,गुरबक्शगंज। थाना क्षेत्र के गांव में लगातार निकल अजगरने तालाब के किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहे ग्रामीणों को परेशान दहशत फैला दी है। यहां आए दिन तालाब में अजगर निकलता रहता है। अब तक कुल पांच अजगर पकड़े जा चुके हैं। तालाब में निकले अजगर ने हज़ारों रुपए कीमत की मछलियां निगलकर गरीब कीभारी नुकसान कर दिया है। पुलिस की मदद से ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर पकड़कर वन विभागों विभाग के सुपुर्द किया है।
ताज़ा मामला गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र चंदईपुर का है। जहां गाँव निवासी गुड्डू गाँव स्थित तालाब में मछली पालन और सिंघाड़े की खेती करता है। उसका कहना है कि उसे अभी तक मएक भी मछली हीं निकाली। तालाब में बार बार निकल रहे अजगर ने सारी मछलियां निगल ली हैं।
रविवार की रात भी करीब एक क्विंटल से अधिक भार का अजगर निकला है। जिससे गाँव में सनसनी फैल गई। आनन फानन यूपी 112 पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस की मदद से अजगर को रेस्क्यू करके पकड़ लिया गया। सोमवार की सुबह पकड़े गए अजगर को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।
पीड़ित गुड्डू का कहना है कि उसका
लगभग 50 से 60 हजार रुपए कीमत की मछलियों का भारी भरकम नुकसान हो चुका है । उसके छोटे-छोटे बच्चे भी यहीं तालाब के किनारे बनी झोपड़ी में रहते हैं। आए दिन तालाब में निकल रहे अजगरों से किसी जनहानि हो सकती है। इस बावत जानकारी के लिए डीएफओ आशुतोष जायसवाल से बात जानकारी का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया।