• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

बारात का इंतजार कर रहे थे घराती, अकेले पहुंचा दूल्हा बोला नहीं करेंगे शादी

News Desk

ByNews Desk

Apr 22, 2025
दूल्हा बनकर पहुंचा युवक, पत्नी ने रूकवाई शादी

रायबरेली के गदागंज महिलाएं दुल्हन को सजाने में व्यस्त थीं, घर के लोग बारात के स्वागत के लिए तैयारी में जुटे थे। सभी को बारात आने का इंतजार था, लेकिन तभी अचानक अकेले दूल्हा पहुंचा और शादी करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि उसने बेटी को मारने की धमकी भी दी। मामला बिगड़ने पर दुल्हन मां थाने पहुंची और मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

एक गांव में सोमवार को बारात आनी थी। विवाह को लेकर सभी व्यस्त थे। शाम को अचानक दूल्हा अकेले लड़की के घर पहुंचा।
परिजनों ने दूल्हे को अकेले कारण पूछा। आरोप है कि युवक ने घर वालों को धमकी देते हुए शादी करने से मना कर दिया। वर के इस व्यवहार से सभी स्तब्ध रह गए।मामला बिगड़ने पर युवती की मां थाने पहुंची और कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया। आराेप लगाया कि युवक शादी का झांसा देकर बेटी के साथ शारीरिक शाेषण कर रहा था। छह माह पहले घरवालों के साथ आपसी सुलह हो गई और शादी के लिए 21 अप्रैल की तिथि नियत की गई थी, लेकिन अब युवक विवाह करने से मना कर रहा है।

लड़की का आरोप है कि आरोपी युवक अधिक दहेज देने की मांग की है। थाना प्रभारी बालेंदु गौतम का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। मामले की जांच की जा रही है।

Related posts:

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025

दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लहूलुहान, हालत गंभीर

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

साथी के साथ बाइक से खाना खाने ढाबा जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

बदमाशों ने युवक को मारी गोली हालत गंभीर

  न्यू...
Saturday November 8, 2025