• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

बाइक सवार उचक्के ने बिजली की दुकान से 40 हजार का सामान उड़ाया

News Desk

ByNews Desk

Sep 24, 2025
19 07 2022 Bike 22905071

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली रोड स्थित पूरेबदई चौराहे पर मंगलवार सुबह एक बाइक सवार उचक्का बिजली की दुकान से करीब 40 हजार रुपये का सामान लेकर फरार हो गया। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है।

पीड़ित रामप्रकाश कुशवाहा ने बताया कि आरोपी ग्राहक बनकर दुकान पर आया। उसने वायरिंग के लिए महंगे बिजली के तार निकलवाए और काउंटर पर रखवा दिए। इसके बाद उसने फंटी लाने के लिए कहा। जैसे ही दुकानदार गोदाम में गया, आरोपी मौके का फायदा उठाकर तार समेत सामान बोरी में भरकर भाग निकला। दुकानदार के मुताबिक आरोपी पूरे समय हेलमेट पहने रहा, जिससे उसकी पहचान मुश्किल हो रही है।

घटना के बाद आस पास खोजबीन की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Related posts:

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025

दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लहूलुहान, हालत गंभीर

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

साथी के साथ बाइक से खाना खाने ढाबा जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

बदमाशों ने युवक को मारी गोली हालत गंभीर

  न्यू...
Saturday November 8, 2025