• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

बहन के साथ दुष्कर्म किया, विरोध करने पर भाई को पीट

News Desk

ByNews Desk

Dec 29, 2024
Img 20241023 063934

रायबरेली: घर के पास बने सार्वजनिक शौचालय के स्नान घर में युवती स्नान करने को गई हुई थी। जहां गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बहन की चीख-पुकार सुनकर बचाने दौड़े भाई को दुष्कर्म के आरोपित ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।

गांव निवासी महिला का कहना है कि शनिवारको उसकी बेटी घर के पास बने सार्वजनिक शौचालय में स्नान कर रही थी। आरोप है कि इसी बीच पड़ोस का एक युवक शौचालय के स्नान घर में प्रवेश करते हुए अंदर से कमरे का दरवाजा बंद कर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने लगा। चीख पुकार सुनकर बहन को बचाने दौड़े भाई को भी दुष्कर्म आरोपित ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया।

कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा गया है। इसके बाद बयान के लिए उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related posts:

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025

दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लहूलुहान, हालत गंभीर

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

साथी के साथ बाइक से खाना खाने ढाबा जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

बदमाशों ने युवक को मारी गोली हालत गंभीर

  न्यू...
Saturday November 8, 2025