• Sun. Nov 9th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

बदमाशों ने युवक को मारी गोली हालत गंभीर

News Desk

ByNews Desk

Nov 8, 2025
Goli Mari

 

न्यूज नेटवर्क
रायबरेली जनपद के भदोखर के ग्राम कल्याणपुर रैली में मां के साथ दवा लेने जा रहे बाइक सवार युवक को हमलावरों ने गोली मार दी। गोली युवक के पेट के बाएं हिस्से में लगी है। घायल को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ग्राम कल्याणपुर रैली निवासी राहुल (28) शुक्रवार रात अपनी मां के साथ दवा लेने बाइक से रायबरेली जा रहा था। रास्ते में चार बाइक सवार हमलावरों ने राहुल पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली राहुल के पेट के बाएं हिस्से में लगी और वह बाइक समेत गिर पड़ा। किसी तरह राहुल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्स में भर्ती कराया। एम्स में पूछताछ के दौरान राहुल ने चार लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि राहुल अपनी मां के साथ दवा लेते जा रहा था। इस दौरान उसे गोली मारी गई। हालत स्थिर है।

राहुल और उनकी मां ने पुलिस को बताया कि करुणाशंकर, धीरज, वीरेंद्र साहू और विद्याकांत पर हमले करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। एएसपी ने बताया कि मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा भी हुआ है।

Related posts:

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025

दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लहूलुहान, हालत गंभीर

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

साथी के साथ बाइक से खाना खाने ढाबा जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

बैलगाड़ी आगे निकालने के चक्कर में चली लाठियां, छह घायल

न्यूज़ नेटवर...
Friday November 7, 2025

स्मार्ट मीटर के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

  न्...
Thursday November 6, 2025

घर में घुसकर की मारपीट पुलिस ने किया अनसुना, न्यायालय के आदेश पर चार पर केस दर्ज

न्यूज़ डेस्क...
Thursday November 6, 2025

खेत में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका

न्यूज डेस्क ...
Thursday November 6, 2025

आरपीएफ की कस्टडी में युवक की मौत परिजनों ने कहा पीट पीट कर उसे उतारा गया मौत के घाट

  न्...
Wednesday November 5, 2025