रायबरेली: लालगंज थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव के रहने वाले एक युवक की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौत होने की खबर सुनते ही युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार बाउवा पत्नी अनिल कुमार ने गुरुवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौत सुनकर पति अनिल ने कुछ घंटे बाद पैसेंजर ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों ने करीब 12 साल पहले प्रेम विवाह किया था।
दोनो की मौत होने की खबर सुनकर गांव में सनसनी फ़ैल गई है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनो ने आत्म हत्या क्यों की इसकी जानकारी नहीं हो पा रही हैं। गांव में चर्चा का बजार गर्म है।
न्यूज़ नेटवर...
Monday November 10, 2025न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025
न्...
Sunday November 9, 2025न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025बाराबंकी जनप...
Saturday November 8, 2025न्यूज नेटवर्...
Thursday November 6, 2025
रा...
Thursday November 6, 2025